फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल के गोचर से इन राशियों की रूठी किस्मत में आएगा अचानक बदलाव, मिलेगा भाग्य का साथ

Wed, 06 May 2026 01:31 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Wed, 06 May 2026 01:31 PM IST
सार

11 मई 2026 को साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे रुचक नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
mangal gochar 2026 and make ruchak rajyog lucky zodiac signs and benefits these rashi
मंगल गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

मई का महीना ग्रहों के गोचर और नक्षत्रों की चाल के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला है। मई माह में कुछ प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिससे कुछ लोगों की परेशानियों का अंत होकर एक नई तरह की शुरुआत होगी। 11 मई को मंगल मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिसके कारण जहां एक तरफ रूचक राजयोग बनेगा तो वहीं मंगल-शनि की युति भी खत्म होगी जिससे कष्ट खत्म होंगे। मंगल के गोचर से रूचक राजयोग बनेगा और शनि-मंगल की खतरनाक युति भी खत्म होगी जिससे कई राशि वालों को आने वाले दिनों में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। मंगल के गोचर से कई राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि और करियर में ऊंचा स्थान प्राप्त होगा। इसके अलाव मेष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और शुक्र के स्वराशि वृषभ में होने से मालव्य राजयोग का भी लाभ मिलेगा। इस तरह मंगल के गोचर से कई राशियों को अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। 

mangal gochar 2026 and make ruchak rajyog lucky zodiac signs and benefits these rashi
मेष राशि - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मंगल का मेष राशि में गोचर और इससे बनाने वाला रुचक राजयोग बहुत ही प्रभावी और लाभदायक रहेगा। आपके अधूरे पड़े कामों में गति आएगी और कामकाज को बढ़ावा मिलेगा। करियर में नए-नए तरह के अवसर मिलेंगे और अचानक से आय में इजाफा होगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। रिश्तों में प्रेम पनपेगा और इसका आपको भरपूर आनंद मिलेगा। 

mangal gochar 2026 and make ruchak rajyog lucky zodiac signs and benefits these rashi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा और आप जिस किसी चीज पर हाथ रखेंगे वह आपकी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में लगातार बढ़ोतरी होगी। करियर के मामलों में आपको अच्छा खासा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal gochar 2026 and make ruchak rajyog lucky zodiac signs and benefits these rashi
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह भी मंगलदेव होते हैं ऐससे में मंगल का गोचर और इससे बनने वाला राजयोग आपकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। आपको चुनौतियों का डटकर सामना करने की हिम्मत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। आर्थिक स्थिति इस दौरान बेहतर रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों का डटकर सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका धार्मिक गतिविधियों मे भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
mangal gochar 2026 and make ruchak rajyog lucky zodiac signs and benefits these rashi
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए रुचक राजयोग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। इस दौरान जो परेशानियां पिछले कई दिनों से पीछा कर रही थी उसमें गिरावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए मंगल का गोचर आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि ला सकता है। साथ ही इससे आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। धन पक्ष में मजबूती आएगी। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed