Kendra Trikon Rajyog 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों के गुरु के रूप में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं, और जब भी यह अपनी चाल बदलते हैं, तो राजयोग का निर्माण होता है, जिसका प्रभाव मानव जीवन, राशियों और पृथ्वी पर भी महसूस किया जाता है। अब शुक्र ग्रह अपनी स्वामित्व वाली वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे केन्द्र त्रिकोण राजयोग बनेगा, जिसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
Kendra Trikon Rajyog 2025: 50 साल बाद बन रहा दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Krendra Trikon Rajyog 2025: 29 जून से 26 जुलाई 2025 तक शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर कर केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे। यह योग कई राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली में कब बनता है केंद्र त्रिकोण राजयोग
कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग तब बनता है, जब केंद्र भाव (4, 7, 10) और त्रिकोण भाव (1, 5, 9) आपस में युति, दृष्टि संबंध या राशि परिवर्तन करते हैं, या जब इन भावों के स्वामी आपस में युति करते हैं। इसका मतलब यह है कि जब केंद्र और त्रिकोण भाव एक-दूसरे को देख रहे होते हैं या उनके स्वामी एक साथ आकर अच्छा योग बनाते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है।
यह राजयोग जातक के लिए बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे धन, समृद्धि, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से उन राशियों के लिए यह योग अत्यधिक फायदेमंद होता है, जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह केंद्र और त्रिकोण भाव में युति करता है। ऐसे जातक के जीवन में खुशहाली और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
वृषभ राशि
आपके लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग शुभ रहेगा। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतनवृद्धि का फायदा हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी, और अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग आपके लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरी में तरक्की और मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने का योग बन रहा है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, और नई डील्स हासिल करने का मौका मिल सकता है। इस समय आपको भाग्य और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे, और छात्रों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा। अटके हुए कामों में भी तेजी आएगी और आपके प्रयास सफल होंगे।
कन्या राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी किस्मत का साथ मिल सकता है और आप देश-विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहेगी, और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में नई डील मिल सकती है, जिससे बड़ा मुनाफा होने के आसार हैं। इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकते हैं, और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुल मिलाकर, कार्यों में सफलता और समाज सम्मान में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।