फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2024: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, जानें मेष से मीन राशि वालों पर कैसा होगा असर

Tue, 12 Mar 2024 12:33 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Mar 2024 12:33 PM IST
सार

मंगल 15 मार्च की शाम 06 बजकर 08 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 23 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars Transit In Aquarius Impact on All Zodiac Signs of Transit
mars transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
महान साहसी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 15 मार्च की शाम 06 बजकर 08 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 23 अप्रैल की सुबह 08 बजकर 38 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। कुंभ राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
Mangal Gochar 2024 Mars Transit In Aquarius Impact on All Zodiac Signs of Transit
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
Mangal Gochar 2024 Mars Transit In Aquarius Impact on All Zodiac Signs of Transit
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। माता-पिता में से किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार की सूचना मिल सकती है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars Transit In Aquarius Impact on All Zodiac Signs of Transit
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव धर्म और आध्यात्म के प्रति उदासीनता ला सकता है, यद्यपि यह है दीर्घकालिक नहीं रहेगा किंतु फिर भी कहीं ना कहीं परेशानियां उपस्थित करेगा। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों में नौकरी और नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2024 Mars Transit In Aquarius Impact on All Zodiac Signs of Transit
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा के समय वाहन दुर्घटना से बचें। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से भी बचें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते सावधान रहें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद कहीं न कहीं पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होने की संभावना है। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed