फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malavya Aur Bhadra RajYog: जल्द ही बनने जा रहा है मालव्य और भद्र राजयोग, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Mon, 09 Sep 2024 12:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
Malavya Aur Bhadra RajYog In Shukra and Budh rashi these zodiac signs may get lucky
मालव्य और भद्र राजयोग - फोटो : amar ujala

Malavya Aur Bhadra RajYog: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह, कुंडली और नक्षत्रों का बहुत महत्व है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति, देश और दुनिया के जीवन पर दिखाई देता है।  18 सितंबर को, असुरों के गुरु शुक्र, तुला राशि में प्रवेश करेंगे और बुध ग्रह  23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो मालव्य और भद्र राजयोग को जन्म देगा।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लगभग 100 वर्षों में यह पहली बार होगा जब बुध और शुक्र के गोचर के कारण भद्रा और मालव्य राजयोग एक साथ बनेगा। हालांकि इस राजयोग का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों पर यह बेहद सफल रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा 

Malavya Aur Bhadra RajYog In Shukra and Budh rashi these zodiac signs may get lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए भद्र एवं मालव्य राजयोग का निर्माण अत्यंत शुभ रहेगा। आपको संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह भी संभव है। आपको अप्रत्याशित आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। कॉरपोरेट सेक्टर में बड़ा मुनाफ़ा होने के योग हैं। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

Malavya Aur Bhadra RajYog In Shukra and Budh rashi these zodiac signs may get lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या: भद्र और मालव्य राजयोग के निर्माण से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। अचानक से  आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। आप अपने परिवार का समर्थन करेंगे। आपको अचानक से धन लाभ होगा और वो भी एक नहीं कई साधनों से।  आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आप महत्वपूर्ण  लोगों से संबंध बना सकते हैं।  आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malavya Aur Bhadra RajYog In Shukra and Budh rashi these zodiac signs may get lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला: तुला राशि के जातकों के लिए मालव्य  और भद्र राजयोग का निर्माण फलदायक हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यक्तित्व में भी निखार आने की संभावना है। आर्थिक लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं।  यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए शीघ्र ही विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
Malavya Aur Bhadra RajYog In Shukra and Budh rashi these zodiac signs may get lucky
मालव्य और भद्र राजयोग - फोटो : istock
कैसे होता है भद्र और मालव्य राजयोग का निर्माण 
वैदिक ज्योतिष के अनुसार भद्र महापुरुष राजयोग का संबंध बुद्ध ग्रह से है। यदि आपकी कुण्डली में बुध लग्न या चन्द्रमा से केन्द्रीय भाव में है। यानी कुंडली में बुध लग्न या चंद्रमा से 1, 4, 7 या 10वें भाव में मिथुन या कन्या राशि में हो तो आपकी कुंडली में भद्र राजयोग बनेगा। इस योग को राजयोग के पंच महापुरुषों में से एक माना जाता है जिसके कारण व्यक्ति के जीवन में ज्ञान और धन की कमी नहीं होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक जातक की कुंडली में जहां शुक्र लग्न या चंद्रमा से केंद्र भाव में होता है, यानी जब शुक्र वृषभ, तुला या मीन राशि में 1, 4, 7 या 10वें भाव में होता है। कुंडली में लग्न या चंद्रमा से मालव्य राजयोग बनता है। मालव्य योग को पंच महापुरुष राजयोग में से एक माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed