फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (9 से 15 सितंबर): सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 09 Sep 2024 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Sep 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 9 to 15 september 2024 know predictions of all zodiac signs
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठाक रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य में स्वजनों के साथ टकराव होने की आशंका बनी रहेगी तो वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने करियर और कारोबार को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान हालात कुछ ऐसे बन सकते हैं कि आपको अपनों का साथ मिलने की बजाय उनका विरोध झेलना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों को इस दौरान लोगों से बातचीत, धन का लेन-देन, महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तथा वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा बड़े नुकसान के साथ अपमान भी झेलना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान व्यावसायियों को बड़ी देनदारी चुकाने के कारण आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों पर विवाद करने की बजाय उसे संवाद से दूर करने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन बजरंगबली की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 9 to 15 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह आपकी विभिन्न स्रोतों से आय तो होगी लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। ऐसे में आपको आय-व्यय के असुंतलन का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में आने वाली अड़चनों को लेकर मन परेशान रहेगा। सोची हुई योजनाओं में बाधा पड़ने से मन खिन्न रहेगा, जिसका असर आपके कामकाज से लेकर आपके निजी जीवन में देखने को मिल सकता है। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता के योग बनेंगे।

सप्ताह के मध्य में आपको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने की आशंका है। ऐसे में इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसकी अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए अधिक मेहनत और समय की आवश्यकता पड़ेगी। लव लाइफ में इस सप्ताह किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी आपसी समझ या फिर कहें तालमेल की कमी नजर आएगी। परिवार में भाई-बहनों से भी अपेक्षा के मुकाबले कम सहयोग मिल पाएगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 9 to 15 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कुछ कम फलदायी साबित हो सकता है। हालांकि आपको जीवन से जुड़ी किसी भी कठिनाई का सामना करते समय स्वजनों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। इस सप्ताह तमाम तरह की विघ्न-बाधाओं के बावजूद आपके काम रुकेंगे नहीं। करियर-कारोबार में धीमी गति से ही सही लेकिन प्रगति होगी। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपको किसी अच्छे संस्थान से आफर आ सकता है। हालांकि भावनाओं में बहकर या फिर जल्दबाजी में करियर अथवा कारोबार में बदलाव करने से बचें और अपने शुभचिंतकों से इस संबंध राय अवश्य लें।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कामकाज के सिलसिले में अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों को इस दौरान दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा उनके साथ विश्वासघात हो सकता है। इस दौरान आपका मन आर्थिक दिक्कतों और संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 9 to 15 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बेहद सधे हुए कदमों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना होगा अन्यथा हाथ आया हुआ अवसर भी आप खो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के समय सेहत और सामान का विशेष रूप से ख्याल रखें क्योंकि इस दौरान आर्थिक एवं शारीरिक हानि होने की आशंका रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है। इस दौरान उन्हें बाजार में आई मंदी जूझना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए कुछ एक बड़े खर्च के चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। यदि आप किसी प्रतियोगिता या फिर परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो कठिन परिश्रम करने पर ही मनचाही सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह घर-परिवार में उपजी कलह और जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग औा समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा दुखी रहेगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा दखल देने के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 9 to 15 september 2024 know predictions of all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादले या फिर किसी विशेष जिम्मेदारी या पद को पाने की आस लगाए हुए थे, तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आपने नया कारोबार शुरू किया तो सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको उसमें खासी प्रगति और लाभ देखने को मिल सकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपको सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला है।

प्रापर्टी, टिंबर, इंटीरियर एवं पर्यटन आदि का काम करने वालों के लिये यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी भूमि अथवा भवन के क्रय-विक्रय को लेकर प्रयासरत थे तो इस सप्ताह आपकी यह अभिलाषा भी पूर्ण हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed