फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाष्टमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशियों के जातकों को करियर में मिल सकती है तरक्की

Tue, 08 Oct 2024 04:55 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mahashtami Grah Gochar On Shardiya Navratri 2024 Shubh Sanyog these zodiac signs could be lucky
महाष्टमी 2024 - फोटो : amar ujala

Mahashtami par Grahon Ka Shubh Sanyog: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी 11 अक्तूबर को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि पर महागौरी की पूजा करने का विधान है। इस साल की महाष्टमी बेहद विशेष मानी जा रही है। इसी दिन महानवमी का भी संयोग बन रहा है। महाष्टमी तिथि 10 अक्तूबर को सुबह 7:29 पर लगेगी जो 11 अक्तूबर को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद 6:52 बजे से नवमी तिथि लग जाएगी और 12 अक्तूबर की भोर में 5:47 बजे तक रहेगी। महाष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और बुधादित्य राजयोग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार यह योग लगभग 50 वर्ष बाद बन रहा है। महाष्टमी पर बनने वाले शुभ योग कुछ राशियों को विशेष फल प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 



Vipreet Raj Yoga: कुंडली में क्या होता है विपरीत राजयोग ? व्यक्ति हासिल करता है सफलता के शिखर को

Mahashtami Grah Gochar On Shardiya Navratri 2024 Shubh Sanyog these zodiac signs could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए महाष्टमी बहुत लाभकारी हो सकती है। यदि आपका कोई कारोबार है तो उसमें आपको धनलाभ होने की संभावना है। आपके व्यापार में विस्तार के साथ धन की भी बचत होगी। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। आप जिस भी योजना में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। 

Mahashtami Grah Gochar On Shardiya Navratri 2024 Shubh Sanyog these zodiac signs could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि शुभ फल देने वाली हो सकती है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आपके जो भी कार्य अधूरे पड़े थे वो पूरे हो सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपनी कनिष्ठ और वरिष्ठ साथियों का सहयोग मिल सकता है। इन शुभ संयोगों के चलते आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और साथ ही परिवार का भी समर्थन प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashtami Grah Gochar On Shardiya Navratri 2024 Shubh Sanyog these zodiac signs could be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए महाष्टमी की तिथि शुभ साबित  हो सकती है। महाष्टमी पर बन रहे शुभ योगों के प्रभाव से आप देश-विदेश की यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय काफी शुभ रहेगा और करियर में भी तरक्की मिलने की संभावना है। इस समय आपकी आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया था उसका भी आपको लाभ मिलेगा। संतान की ओर से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed