Maha Shivratri 2025 Auspicious Yog: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को धूमधाम से मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बना देंगे। ज्योतिष के अनुसार, इन संयोगों का प्रभाव कुछ विशेष राशियों पर अत्यंत शुभ रहेगा, जिससे उनके जीवन में सुख और समृद्धि के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोगो से बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत
Maha Shivratri 2025 Shubh Yog: इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को धूमधाम से मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी विशेष बना देंगे।
महाशिवरात्रि पर बनने वाले दुर्लभ संयोग
इस बार महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभयोग का निर्माण हो रहा है। महाशिवरात्रि के दिन सूर्य, चंद्रमा और शनि का विशेष त्रिग्रही योग बन रहा है। यह योग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। इन योगों में की गई पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं जल्दी पूर्ण होती हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग में किए गए कार्य और व्रत का फल कई गुना अधिक मिलता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि खुशियों की सौगात लेकर आ रही है। महाशिवरात्रि से जातकों की पदोन्नति तो होगी साथ ही वेतन वृद्धि की संभावना भी नजर आ रही है। मेष राशि के जातक जिन कार्य को करने की योजना बनाएंगे उन्हें उसमें सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर बनाई जा रही योजना भी सुचारु रूप से चला पाएंगे। नए अवसर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आपके परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार शुभ फल लेकर आएगा। मिथुन राशि के जो जातक नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। व्यापार में आपकी योजना आपको लंबे समय तक अच्छा परिणाम प्रदान करेगी। शिव और शनि की कृपा से महाशिवरात्रि पर आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ महाशिवरात्रि पर अपनी कृपा बरसाएंगे। महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग आपकी तरक्की की राह को और आसान बनाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सैलरी में भी वृद्धि होने की संभावना है। शिवरात्रि के दौरान आप वाहन, संपत्ति आदि की खरीदारी का सकते हैं। इस दौरान धन की आवक बढ़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से जो मनमुटाव चल रहा था वो भी दूर होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।