फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: आज साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

Fri, 14 Mar 2025 09:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 14 Mar 2025 09:10 AM IST
सार

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare 2025: चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। बता दें, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। 

विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi
Holi Chandra Grahan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare 2025: चांग के मुताबिक 14 मार्च 2025 के दिन पूरे भारत में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। लेकिन खगोलीय दृष्टि से देखा जाए, तो इस दिन सुबह 9 बजकर 29 मिनट से चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। बता दें, सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने के कारण पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस साल यह स्थिति 14 मार्च 2025 के दिन बन रही है। पंहालांकि भारत में यह चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।



ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा कन्या राशि में पहले से ही केतु रहेंगे, जिससे दो ग्रहों की युति होगी। इस युति से 'ग्रहण योग' बन रहा है, इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानियां बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

Trending Videos
Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रसोई का कोई भी कार्य न करें। - फोटो : FreePik
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं न करें ये काम
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रसोई का कोई भी कार्य न करें। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ग्रहण के समय भोजन न करें। 
  • ग्रहण के दौरान आप सुई का कोई भी काम न करें। इस दौरान सुई में धागा तक भी न डालें। 
Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi
इस दौरान मंदिर को भी नहीं छूना चाहिए। - फोटो : freepik
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के लगने पर नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उचित नहीं है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान भूलकर भी किसी भी काम को न करें।
  • इस दौरान मंदिर को भी नहीं छूना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय कुछ भी छीलना या काटना न करें। - फोटो : एएनआई
  • गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय कुछ भी छीलना या काटना न करें। इससे होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।  
  • ग्रहण शुरुआत होने से पूर्व ही घर में रहें। आप बाहर आना-जाना न करें।
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इससे होने वाले बच्चे और आपकी दोनों की सेहत प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2025 Precautions During Pregnancy Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare In Hindi
आप भूलकर भी पिन, चूड़ियां या ऐसे कोई भी आभूषण न पहनें। - फोटो : Freepik.com
  • आप भूलकर भी पिन, चूड़ियां या ऐसे कोई भी आभूषण न पहनें।
  • इस दौरान आप किसी भी देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श न करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर की सभी खिड़कियां बंद रखनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed