फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Rajyog: दिवाली से पहले इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बुध और शुक्र बनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग

Tue, 24 Sep 2024 06:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 24 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog venus and mercury transit in tula or libra rashi lucky for these zodiac signs in hindi
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Laxmi Narayan Rajyoga: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासिता के स्वामी हैं। शुक्र ग्रह ने 18 सितंबर, 2024 को राशि परिवर्तन कर लिया है। वहीं ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, भाषा, व्यापार लाभ के स्वामी 10 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देवी लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करता है और बुध भगवान विष्णु या नारायण का प्रतिनिधित्व करता है। अत: इन दोनों ग्रहों की तुला राशि में युति "लक्ष्मी नारायण राजयोग" बनाती है जो अत्यंत शुभ फलदायी है। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन पांच राशि के जातकों के लिए ये योग भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं पांच भाग्यशाली राशियां। 



Surya Grahan 2024: कुछ दिनों बाद लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिन जरूर करें इस कवच का जाप, घर में बनी रहेगी सुख शांति

Lakshmi Narayan Rajyog venus and mercury transit in tula or libra rashi lucky for these zodiac signs in hindi
लक्ष्मी नारायण योग - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत फलदायी हो सकता है। आपको लॉटरी या किसी अन्य स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। करियर में उन्नति के भी योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना भी होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नए क्लाइंट मिलने से   मुनाफा भी बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

Lakshmi Narayan Rajyog venus and mercury transit in tula or libra rashi lucky for these zodiac signs in hindi
लक्ष्मी नारायण योग - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
शुक्र और बुध की युति से मिथुन राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके काम से सभी संतुष्ट रहेंगे। आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यापार विस्तार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मैत्रीपूर्ण रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog venus and mercury transit in tula or libra rashi lucky for these zodiac signs in hindi
लक्ष्मी नारायण योग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से सिंह राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्थानीय छात्र अपनी पढ़ाई में सफल होंगे। कामकाज स्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। इसके अलावा आपको अचानक आर्थिक लाभ भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उत्साह रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा  समय बिताएंगे।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog venus and mercury transit in tula or libra rashi lucky for these zodiac signs in hindi
लक्ष्मी नारायण योग - फोटो : amar ujala

तुला राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग के सकारात्मक प्रभाव से तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपको अधिक जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिससे आपको फायदा होगा। व्यवसाय में भागीदारी लाभदायक हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा, प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed