फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र-शनि की युति से साल 2025 में इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी सफलता, हो जाएंगे धनवान

Mon, 23 Sep 2024 02:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 23 Sep 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
before new year 2025 shani shukra conjunction in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति - फोटो : अमर उजाला

Saturn Conjunction In Kumbh: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनसुार ग्रहों का गोचर हर एक जातक के ऊपर उसकी कुंडली में पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर शुभ फल या अशुभ फल प्राप्त होते हैं। ग्रह राशि परिवर्तन करने साथ-साथ अन्य दूसरे ग्रहों के साथ किसी एक राशि में युति भी बना लेते हैं। ग्रहों की युति का प्रभाव भी जातकों के जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2024 के अंत में कर्मफलदाता शनिदेव और सुख-वैभव दाता शुक्रदेव दोनों की युति बनने जा रही है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों के ऊपर काफी लंबे समय तक रहता है। 



इसके अलावा शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं। शुक्रदेव को दैत्यों का गुरु माना गया है लेकिन इसके साथ ही शुक्र भोग-विलास, सौंदर्य, आकर्षण, धन-दौलत और सुख-समृद्धि के दाता ग्रह हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं और भोग विलास पर प्रभाव पड़ता है। इस तरह से किसी एक ही राशि में शुक्र-शनि की युति होने से कई राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि साल के अंत में शुक्र और शनि की युति कुंभ राशि में होगी। 28 दिसंबर को शुक्रदेव मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से शनिदेव विराजमान हैं। शुक्र कुंभ राशि में 28 जनवरी 2025 तक रहेंगे। इस तरह से साल के शुरू होने पर कुछ राशि वालों को शनि-शुक्र की युति का विशेष लाभ मिल सकता है। 

before new year 2025 shani shukra conjunction in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के स्वामी शुक्रदेव होते हैं और शनि देव तुला राशि में उच्च के हो जाते हैं। ऐसे में शनि-शुक्र की युति का विशेष लाभ तुला राशि के जातकों को सबसे ज्यादा मिलेगा। आपकी राशि में शनि-शुक्र की युति पंचम भाव में होगी। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। करियर में आप ऊंचाईयों को हासिल कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ा मुकाम या फिर कोई कठिन परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। तुला राशि के जातकों को अतिरिक्त आय के स्त्रोत मिल सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छी सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। वहीं जो लोग किसी व्यापार से संबंधित हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।  नया साल के शुरू होने पर कुछ पैतृक संपत्ति के मिलने के संकेत भी हैं। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा। 

before new year 2025 shani shukra conjunction in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति बहुत ही लाभकारी साबित होगा। यह आपके नवम भाव यानी भाग्य और धर्म के भाव में हो रही है। ऐसे में आपको साल 2025 में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। काम के सिलसिले में आप को यात्राएं करनी पड़ सकती है जहां पर आपको अतिरिक्त धन कमाने के भरपूर मौके मिलेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें इस बार अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवन में हर तरह की खुशियों की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
before new year 2025 shani shukra conjunction in kumbh rashi these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
शनि-शुक्र की यह युति आपकी ही राशि में बनेंगी। जिस कारण से यह आपके लिए बहुत ही अच्छा सिद्ध होगा। धन में वृद्धि के संकेत हैं और नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं और भोग विलास मे बढ़ोतरी होगी। समाज में अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed