फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercury: करोड़ों का कारोबार खड़ा कर देगा बुध, कुंडली में है बलवान तो हर शख्स सुनेगा आपकी बात

Tue, 20 May 2025 03:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 20 May 2025 03:03 PM IST
सार

Mercury: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। 

विज्ञापन
kundli me budh grah importance and impact in life know budh grah upay for success and money
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, गणित, तर्क, और  व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। - फोटो : freepik

kundli me budh grah importance and impact in life: आपने अक्सर उन लोगों को देखा होगा, जो बातूनी तो होते ही हैं बल्कि अपने विशेष बोलने की कला से हर महफिल को लूट भी लेते हैं। दरअसल, आज की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है संचार, जिसे अंग्रेजी में कम्यूनिकेशन कहा जाता है। अगर आप अच्छी बातचीत करने का हुनर जानते हैं, तो यकीन मानिए आप ना केवल करियर में बल्कि बिजनेस के क्षेत्र में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।



जाहिर है बोलने का कमाल है ही इतना प्यारा कि अक्खड़ से अक्खड़ व्यक्ति से भी काम निकाला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कुछ लोग इतना अच्छा बोल कैसे बोल सकते हैं ? आखिर ऐसा क्या खास होता है उनके व्यक्तित्व में जो उनके कम्युनिकेशन को शानदार और दमदार बना देता है।

दरअसल, इसे बुध ग्रह का प्रभाव माना जाता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, संवाद, गणित, तर्क, और  व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में उनके प्रभाव से व्यक्ति को बिजनेस में सफलता और करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा व्यक्ति अच्छा वक्ता भी बनता है। ऐसे में आइए बुध के प्रभाव और उसे मजबूत करने के उपाय विस्तार से जानते हैं।

kundli me budh grah importance and impact in life know budh grah upay for success and money
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। - फोटो : अमर उजाला
बुध ग्रह का कुंडली पर प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कुंडली में उनकी स्थिति व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव डालती हैं। यदि बुध जन्म कुंडली में लग्न भाव में हो, तो जातक संवाद में कुशल बनता है। इतना ही नहीं बुध के प्रभाव से व्यक्ति का व्यक्तित्व  भी बढ़ता है और वह शारीरिक रूप से सुंदर बनता है।
kundli me budh grah importance and impact in life know budh grah upay for success and money
बुध के चतुर्थ भाव में होने पर जातक के भौतिक सुख में वृद्धि होती हैं और वह बलवान बनाता है। - फोटो : freepik
वहीं बुध के चतुर्थ भाव में होने पर जातक के भौतिक सुख में वृद्धि होती हैं और वह बलवान बनाता है। साथ ही उसकी गणना अच्छे व्यापारियों के रूप में भी होती हैं। परंतु बुध ग्रह की कमजोर स्थिति जातक को व्यापार में असफल बनाती हैं। वह करियर, जीवन, शिक्षा और प्रेम जीवन में भी कई परेशानियां झेलता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kundli me budh grah importance and impact in life know budh grah upay for success and money
यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। - फोटो : adobe stock

क्या है बुध कमजोर होने के लक्षण ?
यदि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में बुध कमजोर होता है, तो वह अक्सर बीमारियों से घिरा रहता है। इसके अलावा जातक पाचन शक्ति कमजोर, पेट दर्द और बालों की समस्याएं भी झेलता है। वहीं कुंडली में बुध की स्थिति सही न होने पर संवाद में दिक्कतें आने लगती है, जिस कारण रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यापार में असफलता, नौकरी में तनाव और शिक्षा के क्षेत्र में बार-बार असफलताएं मिलने लगती हैं।

विज्ञापन
kundli me budh grah importance and impact in life know budh grah upay for success and money
कुंडली में बुध को मजबूत करने के खास उपाय - फोटो : freepik
कुंडली में बुध को मजबूत करने के खास उपाय
  • बुधवार को भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं।
  • बुधवार के व्रत रखें।
  • बुधवार के दिन हरि चूड़ियों का दान करें।
  • रोजाना आप बुध स्तोत्र का पाठ करें।
  • बुध ग्रह से जुड़े मंत्रों का 108 बार जाप करें।
  • यदि संभव हो, तो आप पन्ना रत्न भी धारण कर सकते हैं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनें।
  • रोजाना तुलसी को जल चढ़ाएं।
  • बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं।
  • हरी मूंग की दाल का दान करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed