फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Gochar 2023: नए साल पर केतु का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को होगा जमकर फायदा

Tue, 06 Dec 2022 05:19 PM IST
विनोद शुक्ला आनंद पाराशर
आनंद पाराशर Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Dec 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Ketu Transit In Virgo Effects On Zodiac Signs
ketu transit 2023: केतु जिस राशि में बैठ जाता है उसके स्वामी के अनुसार ही फल देने का काम करता है।
वैदिक ज्योतिष में केतु को एक मायावी ग्रह की संज्ञा दी गई है। राहु की तरह केतु को भी किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है। केतु जिस राशि में बैठ जाता है उसके स्वामी के अनुसार ही फल देने का काम करता है। केतु मंगल के समान फल देने वाला कहा गया है। अगर कुंडली में मंगल और गुरु बली हो तो केतु के अशुभ फल कम ही प्रकट होते हैं ऐसा विद्वानों ने कहा है। केतु अच्छे बुरे दोनों परिणाम देता है। एक तरफ जहां जातक को भौतिक सुख की कमी करता है वहीं दूसरी ओर उसे विद्वान और ज्ञानी भी केतु ही बनाता है। संसार के बड़े वक्ताओं के दूसरे और आठवें भाव से केतु का जुड़ाव सदैव रहता है। केतु व्यक्ति को आत्मिक ज्ञान प्रदान करता है और गुरु के बाद केतु को ही मोक्ष कारक ग्रह कहा गया है। केतु 30 अक्टूबर 2023 को तुला राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे तो 3 राशियों को बढ़िया मुनाफा होगा। आइये जानते है उन राशियों के बारे में...

 

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

Ketu Gochar 2023 Ketu Transit In Virgo Effects On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर छठे भाव से होने जा रहा है। इस भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान केतु की दृष्टि आपके दशम,द्वादश और धन भाव पर होगी। केतु के गोचर के अब वैवाहिक जीवन में माधुर्य लौटकर आने वाला है। पत्नी की सेहत भी अब बढ़िया होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के योग है। नौकरी में कोई बड़ी उन्नति और तरक्की मिल सकती है। केतु की कृपा से विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातक अच्छी खबर प्राप्त करेंगे। इस समय कार्य स्थल पर आपको थोड़ा परेशान किया जा सकता है लेकिन आप विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। केतु की कृपा से आपको परिवार के द्वारा धन प्राप्ति भी हो सकती है और आपका कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। 

Ketu Gochar 2023 Ketu Transit In Virgo Effects On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अब तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से संवाद,लेखन,भाई,साहस और छोटी यात्रा का विचार किया जाता है। केतु इस भाव में बैठकर आपके सप्तम,नवम और एकादश भाव को देखने वाले हैं। केतु के इस गोचर के कारण आपके भाइयों को बढ़िया सफलता मिलेगी। धन और सम्पत्ति को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होगा। इस गोचर काल के दौरान की गई यात्रा में सफल होने के योग बनेंगे। आप किसी बड़ी धार्मिक यात्रा में शामिल हो सकते हैं। दार्शनिक विचारों की जीवन में प्रधानता होगी। केतु की कृपा से मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और आपका कोई नया काम भी शुरू होगा। व्यापारी वर्ग को केतु के इस गोचर से अच्छा मुनाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Gochar 2023 Ketu Transit In Virgo Effects On Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर एकादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव से मित्रों और धन प्राप्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान होकर केतु की दृष्टि आपके तीसरे,पंचम और सप्तम भाव पर होगी। एकादश भाव में केतु का गोचर लाभदायक और प्रसिद्धि देने वाला कहा गया है। केतु के इस गोचर के कारण लम्बे समय से अटके काम फिर गति पकड़ सकते हैं। केतु की कृपा से आपको किसी बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है या फिर पदोन्नति भी हो सकती है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को इच्छित सफलता प्राप्त होगी। केतु की कृपा से आपकी वाणी प्रभावी होगी। कार्य स्थल पर आप केतु की कृपा से बड़े लक्ष्यों को सम्पादित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed