सिंह राशि में चल रहे गुरू 11 अगस्त की रात 9 बजकर 25 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे और कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में कन्या राशि का स्वामी बुध को बताया गया है। बुध गुरू का शत्रु ग्रह है। लेकिन शत्रु राशि में जाने पर भी गुरू की दृष्टि का शुभ फल कई राशियों को लाभ प्रदान करेगा। कई राशि के व्यक्ति गुरू के इस गोचर में नौकरी व्यवसाय में उन्नति एवं धन लाभ प्राप्त करेंगे। देखिए आपके लिए गुरू का यह गोचर कितना लाभप्रद और भाग्यशाली रहने वाला है।
मेष राशिः आय बढ़ाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
मेष राशिः गुरू आपकी राशि से छठे घर रहेंगे ऐसे में आपको अपनी आय बढ़ाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा क्योंकि आपके खर्चे बढ़ेंगे। रोग स्थान में गुरू का गोचर आपकी सेहत को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में तैलीय, मसालेदार चीजें आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करेंगे, फल और जूस का सेवन करना अधिक फायदेमंद रहेगा। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा। भाई-बंधुओं और मित्रों से मन मुटाव हो सकता है। मामा पक्ष कष्ट मिलेगा। शत्रु एवं प्रतियोगियों से सावधान रहें आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वृष राशिः उन्नति और लाभ का अवसर मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
वृष राशिः आपके लिए गुरू का यह गोचर शुभ फलदायक रहेगा। आप अगर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में लगे हैं या करना चाहते हैं तो अगला एक साल आपके लिए बहुत बढ़िया है मौके का लाभ उठाइये। वाहन, जमीन, मकान खरीदने की चाहत है तो अब प्रयास कीजिए कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी, जिन लोगों की शादी की बात चल रही है उन्हें जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख के मामले में भी यह गोचर अनुकूल है। वरिष्ठजनों से संपर्क बढ़ाइए उन्नति और लाभ का अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशिः आय के मुकाबले खर्चे बढ़ेंगे, संभलकर चलें
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
मिथुन राशिः आपके लिए गुरू का गोचर काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी व्यवसाय से लेकर घरेलू जीवन में भी आपको अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है इसलिए संयम से चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ें। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। वाहन के मामले में आपके खर्च बढ़ेंगे। वैसे भी खर्च के मामले में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि इन दिनों आय के मुकाबले खर्चे बढ़ने के योग बने हैं।
कर्क राशिः आकस्मिक खर्चे आपका बजट बिगाड़ने का काम करेंगे
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
कर्क राशिः गुरू का यह गोचर आपको आर्थिक मामलों में परेशान कर सकता है क्योंकि आकस्मिक खर्चे आपका बजट बिगाड़ने का काम करेंगे। आपका अपना व्यक्तिगत जीवन तो सामान्य रहेगा लेकिन भाई-बंधुओं को शारीरिक कष्ट हो सकता है जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर ज्ञान प्राप्ति के मामले मे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है।