मेषः आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। इस अवसर का फायदा उठाते हुए दूसरों की मदद करें। वो आपको इसके लिए सराहेंगे।
आज का दिन रोमांस से भरपूर दिन है, जिससे कि कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। आप अपने साथी को अच्छी प्रकार से खिला-पिला कर खुश रखना ना भूलें।
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।
संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा, पर समझदारी इसी में है कि अभी थोड़ा इंतजार कर लें। यह काम अभी शुरू हुआ तो शायद यह उतना फायदेंमंद ना साबित हो। सो इस काम को कुछ दिन के लिए टाल दें, आपको लगेगा कि आपने समझदारी का काम किया।
आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है
आज आपको सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं। अगर आपको अपनी सफलता के लिए दूसरों से सराहना मिले तो परेशान ना हों। ये सफलता आपको किसी भी रूप में मिल सकती है जैसे कि अपने उच्च अधिकारी द्वारा सराहना, तरक्की या फिर कोई इनाम आदि। इसी तरह आगे भी जिन्दगी में सफलता हासिल करते रहें।
यदि आप कहीं से जवाब की प्रतीक्षा कर रहे हैं तो आज वह आपके मन मुताविक आने की संभावना है। यह जवाब आपकी उम्मीद से अधिक रोमांटिक व आश्चर्यजनक हो सकता है।
आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें।
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपनी पूंजी को सोच समझ कर लगाएं। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें।
आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाली व्यायाम करें ताकि आपका पसीना निकले। अपना ध्यान व्यायाम में लगाएं, इससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। हो सकता है, शुरुआत में आप थकावट महसूस करें, मगर बाद में आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी सेहत बेहतर हो रही है।
मिथुन राशिः आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अचछा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आप अपने आप को बार-बार याद दिलाते रहें कि आपको कूट नीति से पेश आना है।
आज आपको चाहिए कि ध्यानपूर्वक सुनें कि आपका साथी क्या बताना चाहता है। हो सकता है, वह अपनी जरूरत या चाहत बताना चाहता है, उसकी बातों पर भरपूर ध्यान दें। यदि आप ध्यानपूर्वक सुनेंगे एवं विचार करेंगे तो उसका आपसी रिश्तों पर अच्छा असर पड़ेगा।
यदि आप अपना व्यवसाय चलाते हैं तब आपको अपने पुराने कर्मचारियों के प्रति आभरी होना चाहिये। हो सकता है कि नवीन कर्मचारियों की गलती के कारण जो नुकसान आप उठा रहे थे, उसे पुराने कर्मचरियों द्वारा सही कर दिया गया हो। आपको समय निकालकर उन्हे धन्यवाद देना चाहिये।
आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए।
दिल के रोग से ग्रस्त लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। याद रखें की आप संतुलित खाना लें ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे। दिमागी तनाव को न आने दें इससे परेशानी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द लें।
कर्क राशिः कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं
4 of 12
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो।
आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए। आप प्रेम में डूबे रहना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें, अन्य रास्ते खुल जाएंगे। आप देखेंगे कि आपका साथी आपके साथ भरपूर है।
आज के दिन यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो पाएंगे कि आप वैकल्पिक चिकित्सा की ओर अपना रूझान बढता हुआ पा रहे हैं। आपका ध्यान उन विकल्पों की ओर भी है जिनमें वैकल्पिक चिकित्सा भी शास्त्रीय चिकित्सा के समान ही रोचक है। आपको अपने सभी विकल्पों को खुला रखने की आवश्यकता है।
आज का दिन तो ऐसा है जैसे आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया। कमाई से ज्यादा आज खर्चे के संकेत हैं इसलिए गैर जरूरी चीजों को खरीदने से बचें। अपनी जेब को थोड़ा तंग करके चलें इस तरह से आप खर्चों के बोझ से बच निकलेंगे।
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और दिमागी शान्ति वाला बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आज आप स्वस्थ और आत्मविश्वासी बने रहेंगे। आप योग और ध्यान को भी एक जगह दें ताकि आपके अंदर आत्मशाक्ति बढ़े।
सिंह राशिः खुशखबरी मिल सकती है
5 of 12
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। आप उनके फोन या ई-मेल का इंतजार करें, क्योंकि ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं।
आज आप अपने साथी को बाहर घूमने जाने के लिए मना ही लेंगे। आपको चाहिए कि आप किसी ऐतिहासिक स्थान पर जाकर पुरानी यादों को फिर से ताजा करें। जहां पर भी आप जायेंगे वास्तव में वहां आप तरोताजा हो जाएंगे। आपके रिश्ते में भावनात्मक एवं रोमांस से गर्माहट का अनुभव होगा।
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। व्यवसाय से संबंधित इस शुभ समय का मजा लें।
आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे।
अगर आपको आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी है तो डॉक्टर के पास चैक-अप के लिए जाएं। फिर भी अगर आपको आंख से दिखने में कोई परेशानी है तो आज आप शरीर की जांच करा सकते हैं। आपकी आंख से सम्बन्धित कोई परेशानी होने के संकेत हैं, इसलिए बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।