{"_id":"606578a38ebc3e591c3693c7","slug":"jupiter-transit-in-aquarius-guru-ka-rashi-parivartan-2021-effect-on-capricorn-zodiac-sign-makar-rashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मकर राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मकर राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?
Thu, 01 Apr 2021 05:54 PM IST
विनोद शुक्ला
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
guru ka rashi parivartan
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मकर राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
राशि
मकर राशि और गुरु का राशि परिवर्तन: परिवार में मंगल कार्य होंगे। व्यर्थ की चिंताएं बढ़ेंगी। मानसिक परेशानी से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। किसी तरह के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए समय रहते सावधान हो जाएं। किसी तरह के विवादित मामले को आपस में ही हल कर लें। जमीन जायदाद के मामले भी हल हो जाएंगे। परिवार में खुशहाली का वातावरण दिखाई देगा। संभव है कि परिवार में किसी उत्सव या मंगल कार्यक्रम का आयोजन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी नन्हे मेहमान के आने के या किसी विवाहयोग्य सदस्य के विवाह के बंधन में बंधने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग को विदेशों से धनलाभ होगा। 20 नवंबर तक आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। विदेशी स्रोतों से लाभ अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। आपके अपने निजी प्रयासों से सफलता मिलेगी जिससे आप अपने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन
जब गुरुदेव पुन: मार्गी होंगे तो आपको अपनी वाणी में मधुरता का एहसास होगा जिससे आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।आपके इस स्वभाव से आपका हर काम सफल होगा। इससे कार्यक्षेत्र पर आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी।
उपाय : पीले मीठे चावल बृहस्पतिवार के दिन गरीबों में बांटें।
उपाय : पीले मीठे चावल बृहस्पतिवार के दिन गरीबों में बांटें।