Guru Asta Impact On All Zodiac Signs: 10 जून को शाम 7:30 बजे गुरु ग्रह मिथुन राशि में अस्त हो गए हैं और अब वे करीब 27 दिनों तक अस्तावस्था में रहेंगे। गुरु का अस्त होना ज्योतिष में खास महत्व रखता है क्योंकि इस अवधि में गुरु की ऊर्जा कमज़ोर हो जाती है और उनका प्रभाव सीमित हो जाता है। गुरु की इस अस्तावस्था को ‘अस्त अवस्था’ कहा जाता है, जो 9 जुलाई तक चलेगी, जब वे फिर से मिथुन राशि में उदित होंगे। मिथुन राशि में गुरु की अतिचारी चाल पहले से ही कमजोर मानी जाती है, और अस्त होने के कारण उनकी सक्रियता और भी कम हो जाएगी। इससे कुछ राशियों को राहत मिलेगी, तो कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
Budh Uday 2025: बुध के उदय होने पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है क्योंकि गुरु की कम सक्रियता उनके लिए सहायक साबित होगी। वहीं, वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि उनके कामकाज में सुस्ती आएगी और सरकारी या कानूनी मामलों में देरी हो सकती है। इसके अलावा अन्य कई राशियों को भी गुरु के अस्त होने से शुभ- अशुभ दोनों तरह के मिश्रित प्रभाव महसूस होंगे। इसलिए इस अवधि में सभी को धैर्य रखना चाहिए, सतर्कता से काम लेना चाहिए और अपने महत्वपूर्ण फैसलों को सोच-समझकर ही आगे बढ़ाना चाहिए। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव ।
Dhan Labh Ke Liye Vastu Upay: शाम को भूलकर भी ये चीजें दान न करें, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी
2 of 13
आपकी नकारात्मकता कम होगी और आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु आपके तीसरे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता। इस स्थिति में गुरु की ऊर्जा कमजोर हो जाती है और वह पूरी तरह से सकारात्मक परिणाम नहीं दे पाता। हालांकि, मिथुन राशि में गुरु के अस्त होने से आपकी नकारात्मकता कम होगी और आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा। भाई-बहनों और पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास इस दौरान अच्छे परिणाम देंगे। सरकारी या आधिकारिक कार्यों में भी सकारात्मकता की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि कभी-कभी ऐसा महसूस हो सकता है कि भाग्य आपका पूरा साथ नहीं दे रहा, लेकिन निरंतर मेहनत से आप अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे।
3 of 13
ऐसे समय में आपको अपने वित्तीय मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरु आपके दूसरे भाव में अस्त हो रहे हैं, जो कुछ हद तक कमजोर प्रभाव दे सकता है। इस अवधि में आपकी आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक मामलों में थोड़ी अस्थिरता देखी जा सकती है। परिवार में कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, जिससे पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे समय में आपको अपने वित्तीय मामलों को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा, खासकर निवेश आदि में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं है, लेकिन सकारात्मकता का ग्राफ थोड़ा कमजोर रहेगा।
4 of 13
कामकाज में भी शनि की चाल के कारण धीमापन महसूस हो सकता है
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु पहले भाव में अस्त हो रहे हैं, जिससे दैनिक कार्यों में सुस्ती आ सकती है। यदि आप विवाह या अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर विचार कर रहे हैं, तो उनमें देरी होने के संकेत हैं। कामकाज में भी शनि की चाल के कारण धीमापन महसूस हो सकता है। इसके बावजूद मिथुन राशि वालों को गुरु के इस अस्त होने से कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से आप सफलता की ओर बढ़ सकते हैं।
5 of 13
यदि आपके खर्चे बढ़े हुए थे, तो अब उनमें कमी आएगी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
गुरु बारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं, जो सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस स्थिति में कुछ मामलों में लाभ भी हो सकता है। यदि आपके खर्चे बढ़े हुए थे, तो अब उनमें कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है और यदि कोई काम नुकसान में था तो वह रुक सकता है। हालांकि, लोन या ऋण के मामले में थोड़ी सुस्ती आ सकती है। कुल मिलाकर, गुरु के अस्त होने से कर्क राशि वालों को कई मामलों में लाभ होगा, लेकिन कुछ जगहों पर धीमापन भी देखने को मिल सकता है।