Budh Uday 2025: वर्तमान में बुध मिथुन राशि में विराजमान है। वह इस राशि में रहते हुए 11 जून 2025 को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं। बुध के उदय होने से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। दरअसल, ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार और संवाद का कारक माना जाता है। उनके प्रभाव से व्यक्ति व्यापार में मनचाहा मुनाफा और शिक्षा में सफलता हासिल करता है। बुध जब भी गोचर करते हैं, तो 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल देते हैं। इसलिए बुध के उदय होने पर जहां कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी, तो कुछ जातकों को शुभ समाचार भी मिल सकता है। बुध के गोचर से इन राशि वालों के तनाव में कमी और कारोबार में बढ़ोत्तरी संभव है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Budh Uday 2025: बुध के उदय होने पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:00 PM IST
सार
Budh Uday 2025: ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार और संवाद का कारक माना जाता है। उनके प्रभाव से व्यक्ति व्यापार में मनचाहा मुनाफा और शिक्षा में सफलता हासिल करता है। बुध जब भी गोचर करते हैं, तो 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन