फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhan Labh Ke Liye Vastu Upay: शाम को भूलकर भी ये चीजें दान न करें, वरना हो सकती है आर्थिक तंगी

Tue, 10 Jun 2025 02:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 02:20 PM IST
सार

Vastu Shastra: ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार शाम के बाद कुछ चीजों का दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी और परेशानियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips for Money Luck Never Donate These Things in the Evening
सूर्यास्त के बाद न करें ये काम - फोटो : adobe stock

What Not Do After Sunset: हिंदू धर्म में दान को अत्यंत पुण्यकारी माना गया है और इसे भगवान की विशेष कृपा पाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी समझा जाता है। पूजा-पाठ के साथ-साथ दान करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, लेकिन शास्त्रों में दान करने का उचित समय और तरीका भी बताया गया है। खासकर शाम के समय कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना वर्जित माना गया है क्योंकि इस समय सूर्यास्त हो चुका होता है और ऊर्जा का प्रवाह बदल जाता है। यदि इस दौरान गलत वस्तुओं का दान किया जाए तो इससे घर की सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है, घर से धन की आवक रुक सकती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दान करते समय समय का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि उसका पूरा लाभ मिल सके।


Kendra Yog 2025: शनि-गुरु की युति से बनेगा केंद्र योग, इन राशि वालों को करियर में मिलेंगे अच्छे परिणाम
शाम के समय दान से जुड़ी यह सावधानी इस लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि शाम का समय नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव में अधिक माना जाता है। चाहे कोई आपका कितना भी करीबी, सगा या खास व्यक्ति हो, उन्हें भी शाम के वक्त कुछ विशेष वस्तुओं को दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर न केवल आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं, बल्कि पारिवारिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए शास्त्रों की इन बातों को समझना और उनका पालन करना बेहद आवश्यक है, ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहे और गरीबी का कभी सामना न करना पड़े। समय और वस्तुओं के चयन में सावधानी बरतकर दान करना ही सर्वोत्तम माना गया है।
Budh Nakshatra Gochar: बुध का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Vastu Tips for Money Luck Never Donate These Things in the Evening
सूर्यास्त के बाद नमक देने से घर के सदस्यों की प्रगति में बाधा आ सकती है। - फोटो : Adobestock

शाम को न करें नमक दान
शास्त्रों के अनुसार नमक परिवार की बहुत जरूरी चीज होती है और इसे शाम के समय किसी को दान देना अशुभ माना जाता है। अगर आप गलती से भी सूर्यास्त के बाद नमक देते हैं तो इससे घर के सदस्यों की प्रगति में बाधा आ सकती है। जीवन में सफलता मिलने में रुकावटें आ सकती हैं और कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए शाम को किसी से नमक मांगना या देना दोनों से बचना चाहिए।

Vastu Tips for Money Luck Never Donate These Things in the Evening
शाम को किसी को सुई देना या दान करना शुभ नहीं होता। - फोटो : adobe stock

शाम को सुई दान न करें 
सुई घर में सिलाई-कपड़ों के काम के लिए आवश्यक होती है, लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि शाम को किसी को सुई देना या दान करना शुभ नहीं होता। इससे घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है और पैसों की तंगी बनी रह सकती है। इसलिए शाम के समय सुई का दान करना वर्जित माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips for Money Luck Never Donate These Things in the Evening
शाम के समय धन देना या उधार देना भी नुकसानदेह होता है - फोटो : adobe stock

शाम को धन दान करने से बचें 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय धन देना या उधार देना भी नुकसानदेह होता है। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी घर आती हैं, इसलिए इस समय धन का दान करने से माता रुष्ट हो जाती हैं और घर से चली जाती हैं। इससे परिवार में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन
Vastu Tips for Money Luck Never Donate These Things in the Evening
शाम को तुलसी को स्पर्श करना या दान देना अशुभ माना जाता है - फोटो : freepik

शाम को तुलसी दान करने से घर में आती है दरिद्रता
तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए शाम को तुलसी को स्पर्श करना या दान देना अशुभ माना जाता है। अगर इस समय तुलसी का पौधा दान किया जाए तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है। साथ ही, शाम को तुलसी को जल अर्पित करने से भी बचना चाहिए, केवल दीपक जलाना शुभ होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed