फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Uday 2025: 6 दिन बाद गुरु ग्रह होंगे मिथुन राशि में उदित, इन 5 राशियों के जातक हाथों से पैसा बटोरेंगे

Wed, 02 Jul 2025 12:35 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

Guru Uday: 9 जुलाई 2025 को देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में उदय से 5 राशियों के भाग्य चमकेंगे। इन जातकों को संतान सुख, शिक्षा, धन, विवाह और धर्म-कर्म से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
 

विज्ञापन
Jupiter Rise 2025 These Zodiac Signs Will See a Windfall of Wealth and Fortune
Guru uday ka rashiyon par prabhav - फोटो : adobe stock

Guru Transit 2025: देवगुरु बृहस्पति, जिन्हें ज्योतिष में ज्ञान, धर्म, संतान, विवाह और धन-संपत्ति का कारक माना जाता है, पिछले महीने 9 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो गए थे। इस स्थिति में गुरु की शुभता और प्रभाव कुछ समय के लिए क्षीण हो जाती है, जिससे कई राशियों को रुके हुए कार्यों, मानसिक भ्रम या निर्णयों में अड़चन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब 9 जुलाई 2025 को गुरु का पुनः उदित होना एक शुभ संकेत है, खासकर जब वे उसी मिथुन राशि में फिर से प्रभावी हो रहे हैं। यह उदय ना केवल आध्यात्मिक और मानसिक स्पष्टता लाएगा, बल्कि कई राशियों के लिए भाग्य का द्वार भी खोल सकता है।


Guru Gochar: गुरु का उच्च राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी सफलता
विशेष रूप से 5 राशियों के लिए यह गुरु उदय अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इन राशियों को संतान सुख, उच्च शिक्षा में सफलता, विवाह के अच्छे प्रस्ताव, धार्मिक यात्रा या कर्मों में मन लगने जैसी सकारात्मक परिस्थितियों का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, धन-संपत्ति में वृद्धि, आर्थिक योजनाओं में सफलता और पारिवारिक जीवन में स्थिरता के योग भी प्रबल हो रहे हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अनुकूल स्थिति में हैं, उन्हें इस अवधि में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर, गुरु का यह उदय जीवन में नई ऊर्जा और संभावनाओं की शुरुआत का संकेत है।
Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों को नवंबर तक होगा लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Jupiter Rise 2025 These Zodiac Signs Will See a Windfall of Wealth and Fortune
अगर आप हर दिन मां दुर्गा की पूजा करेंगे, तो आध्यात्मिक रूप से भी ऊर्जा बनी रहेगी और जीवन में स्थिरता आएगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
देवगुरु बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने से मेष राशि के जातकों के आत्मबल और आत्मविश्वास में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। यह समय आपको नए अवसरों की ओर अग्रसर करेगा, विशेषकर कार्यक्षेत्र से जुड़ी यात्राएं जो पहले थकाऊ लगती थीं, अब लाभदायक सिद्ध होंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो जातक विवाह योग्य हैं, उनके लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। इसके अलावा आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और किसी पुराने निवेश या अटके हुए धन से अचानक लाभ की संभावना बन रही है। इस अवधि में आप जितना मानसिक रूप से स्थिर रहेंगे, उतना ही अच्छा निर्णय ले पाएंगे। अगर आप हर दिन मां दुर्गा की पूजा करेंगे, तो आध्यात्मिक रूप से भी ऊर्जा बनी रहेगी और जीवन में स्थिरता आएगी।

Jupiter Rise 2025 These Zodiac Signs Will See a Windfall of Wealth and Fortune
इस समय जरूरतमंद बुजुर्गों को वस्त्र दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ संकेत ला रहा है। गुरु आपके लाभ भाव के स्वामी होकर अब धन भाव में स्थित हैं, जो आमदनी और संपत्ति से जुड़ी स्थितियों को अनुकूल बनाएगा। यदि आप पिछले कुछ समय से आर्थिक असंतुलन या रुकी हुई इनकम की परेशानी झेल रहे थे, तो अब उसमें सुधार होने लगेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है और पुरानी योजनाओं में स्थिरता आएगी। पारिवारिक मोर्चे पर भी राहत मिलेगी – विवाद या असहमति की स्थितियाँ कम होंगी। निवेश को लेकर जो भय या आशंका बनी हुई थी, वह अब समाप्त होगी और आप अधिक स्पष्टता के साथ निर्णय ले पाएंगे। इस समय जरूरतमंद बुजुर्गों को वस्त्र दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Rise 2025 These Zodiac Signs Will See a Windfall of Wealth and Fortune
आर्थिक रूप से भी यह अवधि भाग्य को साथ लाने वाली होगी कहीं  से अप्रत्याशित लाभ या बोनस जैसी स्थिति बन सकती है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए गुरु का यह उदय जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मकता लाने वाला है। विशेष रूप से छात्रों के लिए यह समय अत्यंत उपयोगी है – पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और मन ज्ञान की ओर आकर्षित होगा। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं, उनके रिश्तों में भावनात्मक संतुलन और आपसी समझ बेहतर होगी। यदि पहले किसी कारण से तनाव या दूरी बनी थी, तो अब वह सुलझ सकती है। आर्थिक रूप से भी यह अवधि भाग्य को साथ लाने वाली होगी कहीं  से अप्रत्याशित लाभ या बोनस जैसी स्थिति बन सकती है। आप जितना अधिक आत्मानुशासन और आध्यात्मिकता अपनाएंगे, उतना ही अधिक यह गोचर लाभदायक रहेगा। शुभ फल की प्राप्ति के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना विशेष फलदायी सिद्ध होगा।

विज्ञापन
Jupiter Rise 2025 These Zodiac Signs Will See a Windfall of Wealth and Fortune
साथ ही इस अवधि में पड़ोसियों या सामाजिक दायरे में आपके संबंध बेहतर होंगे। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के लिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय आपके भाग्य भाव को बल प्रदान करेगा। यह समय धार्मिकता, आध्यात्मिकता और जीवन के उच्चतर उद्देश्यों की ओर झुकाव बढ़ा सकता है। यदि आप किसी तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे थे, तो अब वह पूरा होने की संभावना है। साथ ही इस अवधि में पड़ोसियों या सामाजिक दायरे में आपके संबंध बेहतर होंगे। आप किसी प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धी माहौल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जो लोग न्याय, शिक्षा, धर्म या प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय प्रगति लाने वाला हो सकता है। अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें और अगर संभव हो तो नियमित रूप से किसी मंदिर जाकर दर्शन करना आपके लिए शुभ रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed