फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों को नवंबर तक होगा लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Wed, 02 Jul 2025 10:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 02 Jul 2025 10:43 AM IST
सार

Shani Vakri: शनि मीन में रहते हुए एक बार फिर चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। 

विज्ञापन
Shani Vakri in July 2025 date and time know shani gochar lucky Zodiac Sign
Shani Vakri in July 2025 - फोटो : adobe stock

Shani Vakri in July 2025: 29 मार्च 2025 को शनि ने मीन राशि में प्रवेश किया था। वह एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं, इसलिए इस गोचर का संयोग एक लंबे समय के बाद बना था। अब शनि मीन में रहते हुए एक बार फिर चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। फिर 28 नवंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर शनि मार्गी अवस्था में आएंगे। चूंकि शनि लंबी अवधि के लिए वक्री रहेंगे, इसलिए उनका शुभ-अशुभ प्रभाव भी जातकों पर देर तक रहेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक शनि जब भी गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव न केवल राशियों बल्कि देश-दुनिया पर भी पड़ता है। बड़ी बात यह है कि शनि की वक्री चाल अधिक प्रभावशाली होती हैं। ऐसे में इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।

Shani Vakri in July 2025 date and time know shani gochar lucky Zodiac Sign
खास बात है कि जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाकर हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर आपको प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
(पृथ्वी तत्व, स्वामी: शुक्र)
स्थिर, विलासप्रिय और व्यवहारिक। शुक्र भौतिक सुख, प्रेम और कला का कारक है।

शनि के वक्री होने से वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आपकी मधुर वाणी लोगों में अच्छी छवि का निर्माण करेगी। शनि के प्रभाव से लंबे समय से जो धन अटका हुआ था, वह प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग विदेश यात्रा पर जाएंगे। जो लोग बेरोजगार है उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है। खास बात है कि जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाकर हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर आपको प्राप्त होगा।

Shani Vakri in July 2025 date and time know shani gochar lucky Zodiac Sign
नए लोगों से अच्छी जान पहचान होगी। भाई-बहनों का साथ बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी दूर होगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
(जल तत्व, स्वामी: चंद्रमा)

संवेदनशील, पोषण देने वाले, घरेलू। चंद्रमा भावनाओं और मन का कारक है।

शनि के गोचर से कर्क राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। आपको प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर नियुक्ति की इच्छा पूरी होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से अच्छी जान पहचान होगी। भाई-बहनों का साथ बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri in July 2025 date and time know shani gochar lucky Zodiac Sign
मीन राशि वालों के लिए यह समय और भी शुभ रहेगा। शनि आपकी राशि में विराजमान हैं। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
 (जल तत्व, स्वामी: बृहस्पति)

दयालु, भावनात्मक, रचनात्मक। गुरु करुणा, उच्च सोच और विस्तार का स्वामी।

मीन राशि वालों के लिए यह समय और भी शुभ रहेगा। शनि आपकी राशि में विराजमान हैं। यहां रहते हुए वह करियर में सफलता व बिजनेस में मनचाहा लाभ दे सकते हैं। आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के योग हैं। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है। यदि आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको राहत मिल सकती है।

Guru Shani Yog: सावन में गुरु शनि योग से बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मिलेगा आशीर्वाद

July Lucky Rashifal : सुख-समृद्धि से भरपूर होगा जुलाई का महीना, इन 5 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed