फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar: गुरु का उच्च राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी सफलता

Wed, 02 Jul 2025 10:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 02 Jul 2025 10:52 AM IST
सार

Guru Gochar: गुरु का अक्तूबर में कर्क राशि में उच्च के तौर पर गोचर भाग्य, धन और सम्मान में अभूतपूर्व वृद्धि का संकेत देता है। यह गोचर कुछ राशियों के लिए करियर, संतान और मानसिक शांति से जुड़ी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा।

विज्ञापन
Guru Transit 2025 Jupiter Enters Cancer These Zodiac Signs Are Set to Shine Brightest
jupiter in Cancer - फोटो : adobe stock

Jupiter Transit Cancer: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, धर्म, धन, संतान, भाग्य और उन्नति का कारक माना गया है। लगभग 13 महीने में एक राशि परिवर्तन करने वाला यह शुभ ग्रह जब अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करता है, तो इसकी शुभता कई गुना बढ़ जाती है। 9 जुलाई को गुरु मिथुन राशि में संचार करेंगे और अक्तूबर में गुरु अतिचारी गति से कर्क राशि में गोचर करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है क्योंकि गुरु का कर्क राशि में आना उसे उच्चता की स्थिति में स्थापित करता है, जहां वह पूर्ण बल में होता है। इस समय गुरु की कृपा से कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव आएंगे जैसे आय में अभूतपूर्व वृद्धि, कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा, प्रमोशन और समाज में सम्मान की प्राप्ति।


Shani Vakri: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों को नवंबर तक होगा लाभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर
इस गोचर का सबसे प्रभावशाली पक्ष यह है कि यह सिर्फ भौतिक लाभ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में भी वृद्धि करेगा। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अनुकूल स्थिति में है, उन्हें इस समय संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना, नई जिम्मेदारियां या किसी शिक्षा या विदेश से संबंधित उपलब्धि का समाचार मिल सकता है। साथ ही जिन राशियों पर गुरु की दृष्टि पड़ेगी, उन्हें लंबे समय से रुके हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर, अक्तूबर में होने वाला यह गोचर न केवल कुछ राशियों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोल सकता है, बल्कि यह आत्मिक और सामाजिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। 
Guru Shani Yog: सावन में गुरु शनि योग से बरसेगी इन राशियों पर कृपा, मिलेगा आशीर्वाद

Guru Transit 2025 Jupiter Enters Cancer These Zodiac Signs Are Set to Shine Brightest
विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु बृहस्पति का यह गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला है। चूंकि गुरु आपकी कुंडली के चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए यह समय घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और स्थिरता के लिहाज़ से विशेष लाभकारी रहेगा। जीवन में आराम और विलासिता की चीज़ों में बढ़ोतरी हो सकती है, जैसे वाहन, प्रॉपर्टी या घर से जुड़ी कोई बड़ी ख़रीद। माता-पिता के साथ संबंध मज़बूत होंगे और पारिवारिक वातावरण में संतुलन व शांति बनी रहेगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी, लोग आपको अधिक सम्मान देने लगेंगे। कला, डिज़ाइन या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने टैलेंट से कमाई करने के नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा।

Guru Transit 2025 Jupiter Enters Cancer These Zodiac Signs Are Set to Shine Brightest
विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग बढ़ेगा - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए तो यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुरु स्वयं आपकी ही राशि में उच्च के होकर प्रवेश करेंगे। इसका सीधा असर आपके आत्मबल, आत्मविश्वास और सामाजिक छवि पर पड़ेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में मधुरता और सहयोग बढ़ेगा, और जीवनसाथी को भी तरक्की के योग बनेंगे। इस समय आप न केवल अपनी पहचान को निखार पाएंगे, बल्कि लोग आपकी बातों से प्रभावित भी होंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को विशेष लाभ के संकेत हैं। आप पहले से अधिक परिपक्व, विनम्र और आकर्षक नजर आएंगे  और यही आपकी सबसे बड़ी ताक़त बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Transit 2025 Jupiter Enters Cancer These Zodiac Signs Are Set to Shine Brightest
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के लिए गुरु का यह गोचर भाग्य स्थान में हो रहा है, जो अपने आप में शुभता का संकेत देता है। यह समय आपके लिए भाग्योदय का हो सकता है  यानी लंबे समय से जिन कार्यों में अड़चनें आ रही थीं, वे अब गति पकड़ेंगे। करियर में नए मौके मिल सकते हैं, और ट्रैवल से जुड़े कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं या किसी नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है। आध्यात्मिक रुचि और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह समय आपको एक नई दिशा, नई उम्मीद और नई ऊँचाई दे सकता है, बशर्ते आप पूरी निष्ठा से प्रयास करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed