मेष राशि
June Monthly Horoscope (01 से 30 जून ) : मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग जून महीने में इस दिन रहें जरा बचके...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माह के आरंभ से ही आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही अपने सौम्य स्वभाव और कठोर परिश्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। 10-11 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
माह काफी उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम वाला रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह गोचर और अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 17-18 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
माह का आरंभ बेहतरीन कामयाबियों के साथ होगा। जो सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही नौकरी में भी पदोन्नति तथा सम्मान में वृद्धि होगी। कोई भी बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अति अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। 28-29 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
उतार-चढ़ाव के बावजूद माह हर प्रकार से अच्छी सफलता और सुखद समाचार देगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। इन सबके बावजूद अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।