जून का महीना आरंभ हो चुका है। महीने में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन होगा। साथ ही इसी माह में दो ग्रहण भी लगेंगे। पहला ग्रहण जून के पहले हफ्ते में और दूसरा ग्रहण 21 जून को लगेगा। ऐसे में जून का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और राशिनुसार सभी के लिए किस दिन बच कर रहना है बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित जय गोविंद शास्त्री...
June Horoscope 2020: जून में होगा दो ग्रहण,12 राशियों के लिए कैसा रहेगा महीना पढ़ें मासिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- माह का आरंभ साहस एवं पराक्रम की वृद्धि के साथ होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग, रुका हुआ धन भी आएगा। विद्यार्थियों के लिए माह अपेक्षाकृत और बेहतर रहेगा इसलिए परीक्षा अथवा प्रतियोगिता में बैठने के लिए पढ़ाई में पूरी ऊर्जा लगा दें। दैनिक व्यापारियों के लिए भी आय से संबंधित परेशानियां दूर होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन का प्रयास कर रहे हों तो परिणाम सार्थक रहेगा। 4, 5 तारीखें अशुभ रहेंगी।
रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, भाग्योदय होने के संकेत
वृषभ राशि- सफलता की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। ग्रह गोचर की अनुकूलता कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत दे रही है किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना उत्तम रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। 7, 8 तारीखें अशुभ रहेंगी।
कर्क राशि- माह मिलाजुला फलदायक सिद्ध होगा। आरंभ में कार्य व्यापार में उन्नति होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस से हेतु आवेदन करना चाहें अथवा विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाहें तो योग उत्तम है। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप उतार-चढ़ाव अधिक रहेगा। स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 21, 22 तारीखें अशुभ रहेंगी।