फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Mon, 01 Jul 2024 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
जुलाई मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना शुभता और सौभाग्य लिए है। इस माह आप अपनी वाणी और व्यवहार के जरिये लोगों से अपना काम निकालने में कामयाब रहेंगे। माह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन जुलाई के दूसरे सप्ताह में आपकी महत्वाकांक्षा जरा ज्यादा ही रहेगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर दबाव रहेगा। इस दौरान आप उच्च पद की प्राप्ति अथवा अहम जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस माह आपको सुख-सुविधा के साधनों को हासिल करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े हुए लोगों की निकटता का लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे।

माह के मध्य में आपको कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप कोई भी ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल साबित हो। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी और कारोबार में भी थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि जल्द ही चीजें सामान्य भी हो जाएंगी। जुलाई के उत्तरार्ध का समय आपके कारोबार के लिए उत्तम साबित होगा। इस दौरान आय के नये स्रोत बनेंगे और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। जुलाई माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो सेहत की दृष्टि से जुलाई का महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आत्मीय संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। पिता की सलाह को नजरंदाज करने से बचें तथा अपने विचार किसी पर न थोपें। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ बनाने के लिए अपने पार्टनर के विचारों का आदर करें। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें। मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी के मंदिर में केसरिया ध्वज चढ़ाएं।

july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कभी नरम तो कभी गरम रहने वाला है। करियर हो या फिर कारोबार इस माह आपको कई बार खुद से समझौता करना पड़ सकता है। महीने की शुरुआत में आपको सोचे हुए कार्य को पूरा करने तथा मनचाही चीज और सफलता को पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस दौरान भाग्य का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपको एकै साधे सब सधै वाली कहावत याद रखनी होगी और एक साथ तमाम काम को हाथ में लेने से बचना होगा अन्यथा कार्य विशेष में सफलता की बजाय नुकसान झेलना पड़ सकता है। जुलाई महीने के दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपका मन धर्म-कर्म में ज्यादा रमेगा और आप लोगों को सहयोग करने में खुद को अधिक व्यस्त रखेंगे। इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी बेहतर रहनी चाहिए। कारोबार में भी अनुकूलता बनी रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में तथा व्यावसायिक मामलों में स्वजनों की तरफ से सहयोग और समर्थन मिलेगा।

जुलाई महीने के मध्य तक स्थितियां काफी हद तक आपके कंट्रोल में रहेंगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपका सिक्का चलेगा। हालांकि विरोधी आपके काम में अड़ंगे डालने से बाज नहीं आएंगे। ऐसे में अपने गुप्त शत्रुओं से इस दौरान सतर्क रहने की भी आवश्यकता रहेगी। जुलाई महीने के उत्तरार्ध में संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। इस दौरान आपको दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपने आप पर भरोसा करना होगा। जुलाई महीने के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति संभव है। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना सच हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को जुलाई के महीने में सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस माह किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक कष्ट मिलने की आशंका है। अपनी दिनचर्या तथा खानपान सही रखें तथा नियमित रूप से व्यायाम करें। खट्टी-मीठी तकरार के तकरार के साथ प्रेम प्रसंग चलता रहेगा। विवाहित लोग अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कुछ विशेष कार्य करने की इच्छा रखेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें तथा किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस माह आपको आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह की शुरुआत से ही आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ नजर आएगा। इस दौरान करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ, सुखद एवं सफल साबित होंगी। धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आपके सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी। इस माह आप उदार मन के साथ लोगों के जुड़ेंगे। जिसके बदले में लोग भी आपका पूरा सहयोग और समर्थन करेंगे। माह के पूर्वार्ध में आपके कई बड़े कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से आमदनी होगी। साथ ही साथ सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खूब खर्च भी होगा। व्यवसाय में वृद्धि और लाभ के योग बनेंगे। कारोबार के विस्तार का सपना साकार हो सकता है।

जुलाई महीने के मध्य में आपको अपने इष्टमित्रों और घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान तीर्थाटन अथवा पर्यटन का सुख प्राप्त होगा। जुलाई माह के उत्तरार्ध में आपको करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। इस दौरान अटके हुए धन की प्राप्ति तथा मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से जुलाई का महीना आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। आपको माता-पिता और छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का समाधान निकल आएगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। पारिवारिक एकता कायम रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद बरसेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।  

उपाय : प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें तथा बुधवार के दिन किसी किन्नर को हरे वस्त्र दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क 
कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई माह मिलाजुला रहने वाला है। करियर और कारोबार की दृष्टि से जुलाई महीने की शुरुआत तो ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दूसरे हफ्ते में आपको अचानक से किसी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको शुभचिंतकों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन भी बामुश्किल मिल पाएगा। आजीविका के क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों का असर आपकी पर्सनल लाइफ पर भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवन के इस कठिन समय में आपका लव अथवा लाइफ पार्टनर संबल बनेगा और आपके मनोबल को मजबूत बनाए रखने का भरसक प्रयास करेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना मिश्रित फलदायक रहेगा।

माह की शुरुआत में जहां अचानक किसी स्रोत से आमदनी होगी तो वहीं माह के मध्य में किसी बड़ी परेशानी को दूर करने के लिए आपको जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को माह के उत्तरार्ध में कुछ बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं लेकिन उन्हें भुनाने में भी कर्क राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर और कारोबार की दृष्टि से जुलाई महीने का तीसरा सप्ताह अत्यधिक शुभ एवं फलदायक साबित होगा। 

आत्मीय संबंधों को मजबूत और मधुर बनाए रखने के लिए कर्क राशि के जातकों को इस माह लोगों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचना होगा। जुलाई महीने की शुरुआत में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। हालांकि प्रेम की पींग सावधानी के साथ बढ़ाएं अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। विवाहित लोगों को दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कड़वे वचन बोलनें से बचें तथा अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी एवं परिवार के लिए जरूर निकालें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
july monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all 12 zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह 
सिंह राशि के जातकों को जुलाई माह में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस माह किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें तथा उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपको अक्सर गुमराह करने की कोशिश करते हैं। महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा, जिसके चलते इनका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके मानसिक तनाव का कारण बनेंगे। माह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से कुछ अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वित्तीय संकट से बचने के लिए सिंह राशि के जातकों को जुलाई माह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना होगा।

माह के उत्तरार्ध का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य अथवा कार्यक्षेत्र में अचानक से बदलाव हो सकता है। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। माह की शुरुआत में घरेलू विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। माह के मध्य में भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। माह के मध्य में माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हालांकि इस माह आपको स्वयं भी अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।  प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें।  

उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अघ्र्य दें तथा केसर का तिलक लगाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed