Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे भारत में अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरी निष्ठा और नियमपूर्वक की गई पूजा से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। जन्माष्टमी का दिन लड्डू गोपाल को घर लाने के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर लड्डू गोपाल को घर पर लाया जाता है, तो जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जिनके घर में पहले से लड्डू गोपाल विराजमान हैं, उन्हें जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के अवसर पर घर में लड्डू गोपाल की पूजा और श्रृंगार कैसे करें।
{"_id":"689ed70f6036d752650ca9dd","slug":"janmashtami-2025-laddu-gopal-puja-vidhi-rituals-at-home-laddu-gopal-puja-niyam-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर लड्डू गोपाल की इन नियमों के साथ करें पूजा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर घर पर लड्डू गोपाल की इन नियमों के साथ करें पूजा
Fri, 15 Aug 2025 12:14 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:14 PM IST
सार
जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करनी चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के अवसर पर घर में लड्डू गोपाल की पूजा और श्रृंगार कैसे करें।
विज्ञापन
Janmashtami 2025 लड्डू गोपाल की पूजा विधि
- फोटो : adobe stock
लड्डू गोपाल की पूजा विधि
- फोटो : adobe stock
लड्डू गोपाल की पूजा विधि
- जन्माष्टमी के दिन पूजा का आरंभ ब्रह्म मुहूर्त से होता है और मध्यरात्रि तक विशेष भक्ति भाव से किया जाता है।
- इस दिन सबसे पहले मंदिर या पूजा स्थान को स्वच्छ करके गंगाजल से पवित्र करें।
- एक सुंदर कपड़ा चौकी पर बिछाकर उस पर बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की प्रतिमा विराजमान करें।
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं ये प्रसाद, खुद पधारेंगे श्रीकृष्ण
लड्डू गोपाल की पूजा विधि
- फोटो : adobe stock
- इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर पंचामृत तैयार करें और उससे अभिषेक करें।
- स्नान के बाद भगवान को आकर्षक वस्त्र पहनाएं तथा मोरपंख, बांसुरी और आभूषणों से सजाएं।
- पूजा में तुलसी पत्र, माखन-मिश्री, पंजीरी, फल, फूल और धूप-दीप अर्पित करें।
- रात्रि 12 बजे, जब भगवान का जन्मकाल होता है, शंख व घंटियां बजाकर आरती करें और जन्मोत्सव मनाएं।
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा के नियम
- फोटो : adobe stock
पूजा के नियम
- लड्डू गोपाल की पूजा करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- पूजा से पहले स्वयं स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें और ताजे फूल व प्रसाद अर्पित करें।
- भगवान को तुलसी पत्र अर्पण करना अनिवार्य है, लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी के पत्ते सूर्योदय से पहले ही तोड़े जाएं।
Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट
विज्ञापन
पूजा के नियम
- फोटो : adobe stock
- पूजा में तामसिक आहार का उपयोग न करें। पूरे पूजन के दौरान मन शांत रखें और श्रद्धा भाव से मंत्रोच्चारण करें।
- रात 12 बजे आरती करना न भूलें, क्योंकि यही वह शुभ क्षण है जब श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था।
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।