फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ 2026: करवा चौथ पर कैसे करें पूजा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें बड़ी जानकारियां

Mon, 26 Oct 2026 01:26 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 26 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि।

विज्ञापन
karwa chauth 2026 puja vidhi moonrise time shubh muhurat
करवा चौथ 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर करवा माता की उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, करवा चौथ के दिन विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। इससे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और पूजा का पूर्ण फल भी व्रतियों को मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं, इस दिन की पूजा विधि और चांद निकलने का समय।


नवंबर लकी राशिफल 2026: नवंबर में इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी से लेकर पूरे होंगे कई सपने

Trending Videos
karwa chauth 2026 puja vidhi moonrise time shubh muhurat
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : AI

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
करवा चौथ पर व्रत रखने का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वहीं, करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना कर सकती हैं।

karwa chauth 2026 puja vidhi moonrise time shubh muhurat
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : Adobe

करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद?
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 8 बजकर 17 मिनट पर होने की संभावना है। चंद्रमा के दर्शन करने के बाद महिलाएं उन्हें अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण कर सकती हैं।
इस बार करवा चौथ पर इन चार राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी बड़ी सफलता और खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth 2026 puja vidhi moonrise time shubh muhurat
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026 - फोटो : Instagram
करवा चौथ की पूजा विधि
  • करवा चौथ के दिन एक साफ चौकी पर करवा माता की तस्वीर स्थापित करें। इसके साथ भगवान गणेश की पूजा भी करें।
  • पूजा के लिए मिट्टी का करवा या कलश लें और उसमें जल भरें। 
  • पूजा की थाली में रोली,फूल, मिठाई और अन्य आवश्यक सामग्री रखें।
  • इसके बाद करवा माता के सामने दीपक जलाएं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। 
  • पूजा के दौरान करवा चौथ की व्रत कथा सुनें।
  • कथा पूरी होने के बाद देवी-देवताओं को अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें। 
  • परंपरा के अनुसार, करवा माता को सुहाग की सामग्री भी चढ़ाई जा सकती है।
  • शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा के दर्शन करें। 
  • इसके बाद छलनी से चंद्रमा को देखकर उन्हें जल से अर्घ्य दें और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करें। 

करवा चौथ 2026: पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने से पहले जान लें पूजा की पूरी सामग्री, यहां देखें लिस्ट

करवा चौथ 2026: पूजा में भूलकर भी न इस्तेमाल करें इस तरह का करवा, जानें मिट्टी, स्टील और लोहे से जुड़े नियम

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed