फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   karwa chauth 2026 date puja muhurat kab hai karwa chauth moonrise time

करवा चौथ 2026 कब है? जानें व्रत की तारीख, पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Mon, 26 Oct 2026 06:42 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 Oct 2026 06:42 PM IST
सार

29 अक्टूबर को करवा चौथ है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
 

विज्ञापन
karwa chauth 2026 date puja muhurat kab hai karwa chauth moonrise time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास मानी जाती है। इस तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु,अच्छी सेहत और सुख-सुविधा की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद के दर्शन करके व्रत को पूरा करती हैं। चंद्रोदय से पहले सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। फिर चांद के निकलने पर उसे अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा करने का शुभ मुहुर्त और चंद्रोदय का समय। 

विज्ञापन


करव चौथ 2026 तिथि

  • करवा चौथ का व्रत इस वर्ष 29 अक्तूबर, गुरुवार को है।
  • करवा चौथ चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर को सुबह 01 बजकर 06 मिनट से। 
  • करवा चौथ चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर ।

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय 

  • पूजा शुभ मुहूर्त: शाम 5:38 मिनट से 6: 56 तक।
  • चंद्रोदय: 29 अक्तूबर रात करीब 8: 17 मिनट 

करवा चौथ क्यों मनाते हैं ?
हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए रखती हैं। इसमें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक सुहागिन महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए रहती हैं। रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ के दिन करवा माता की पूजा, व्रत कथा का पाठ और चांद के दर्शन करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है। करवा चौथ पर 16 श्रृंगार करके पूजा करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए चौथ माता का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। 

विज्ञापन


सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पर जानें सरगी का समय, पूजाविधि, कथा और 50 शहरों में चांद निकलने का समय
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ 2026: पूजा में भूलकर भी न इस्तेमाल करें इस तरह का करवा, जानें मिट्टी, स्टील और लोहे से जुड़े नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed