फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 April 2021: किसी को मिलेगी खुशखबरी, तो किसी के हाथ लगेगी निराशा, जानिए आपके भाग्य में है क्या

Thu, 08 Apr 2021 07:04 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 08 Apr 2021 07:04 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 8 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 8 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यवसाय के फैसलों को लेते वक्त अपनी स्पष्ट सोच रखेंगे, जिसका आप भविष्य में उत्तम लाभ उठाएंगे। संतान से भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से आज कुछ अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी माता व पिता जी की सेवा का भी अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको कुछ थकान महसूस हो सकती है। गुरु का राशि परिवर्तन: मेष राशि पर प्रभाव 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 8 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सतर्क रहना होगा क्योंकि वहां पर चोरी होने की संभावना दिख रही है। आप अपने कारोबार में आज कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। मामा पक्ष से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। यदि कोर्ट व कचहरी में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज राहत मिलती दिख रही हैं। रोजगार से जुड़े जातकों को आज रोजगार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आप आपने भाइयों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर सलाह मशवरा कर सकते हैं। गुरु का राशि परिवर्तन: वृषभ राशि पर प्रभाव


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 8 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आज आपने अपने व्यवसाय में जो उम्मीदें संजोकर रखी थीं, उनके पूरा ना होने से आज हताश हो सकते हैं। निजी संबंधों में भी आज आपको कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जिंदगी के कठिन अनुभवों से ही सबक लेकर आपको आगे बढ़ना होगा और मेहनत करनी होगी, जिससे आप सफलता की सीढि चढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपकी अनबन हो सकती है। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे। गुरु का राशि परिवर्तन: मिथुन राशि पर प्रभाव

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal Horoscope 8 April 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज के दिन आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने की सोचेंगे और जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो वह बढ सकता है। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो सोच समझ कर लें, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। आज आपकी संतान पुण्य कार्य करेगी, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज आप का राजनीतिक शिखर भी बढा हुआ देखेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई के लिए कुछ पुस्तकों की आवश्यकता होगी। गुरु का राशि परिवर्तन: कर्क राशि पर प्रभाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed