फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु का राशि परिवर्तन: वृषभ राशि के लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव?

Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़ Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 01 Apr 2021 08:10 AM IST
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru rashi parivartan 2021 effect on taurus vrishabha rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2021:  ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सभी नौ ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
jupiter transit in aquarius guru rashi parivartan 2021 effect on taurus vrishabha rashi
गुरु का कुंभ राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का वृषभ राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
jupiter transit in aquarius guru rashi parivartan 2021 effect on taurus vrishabha rashi
राशि
वृष राशि और गुरु का राशि परिवर्तन : समय-समय पर लाभ प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े रुके कामों का निपटारा होगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा, नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। घर-परिवार में खुशियां और शांति रहेगी। आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru rashi parivartan 2021 effect on taurus vrishabha rashi
15 सितंबर को गुरु बृहस्पति वक्री होते हुए वापस मकर में विराजमान हो जाएंगे। वो वहां वर्ष के अंत तक यानी 20 नवंबर तक उसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान आपको अनेक यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों में वृद्धि होगी। हालांकि आपके लिए यह अवधि शुभ रहेगी और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ेगी।
विज्ञापन
jupiter transit in aquarius guru rashi parivartan 2021 effect on taurus vrishabha rashi
jupiter
इसके बाद जब 20 नवंबर को बृहस्पति मार्गी होते हुए पुन: कुंभ में लौट आएंगे, इससे कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बनेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे थे तो स्थानांतरण के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति वापस लौट आएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

उपाय : बृहस्पतिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed