Horoscope Today 15 March 2021: सोमवार को ये दो राशि वाले हो जाएं सावधान, मिलेंगे कष्टकारी परिणाम
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय में साहस और लगन शीलता से काम करना होगा तभी आप के काम बनते नजर आ रहे हैं। आपके आत्मबल और विश्वास को देखकर आज आपके विरोधी परास्त नजर आएंगे। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आप धर्म-कर्म के कार्य में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उत्तम है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपकी अपने किसी पुराने परिचित मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। आज आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावग्रस्त रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज आपकी चिंता का कारण बनती नजर आएगी। गलत तरीके से धन कमाने से आज बचना होगा। आज आपको समझदारी से काम लेना होगा, नहीं तो आपके व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है।
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए परेशानी जनक रहेगा। परिवार में कुछ समस्या सिर उठा सकती हैं, लेकिन उनको सोच विचार कर निर्णय करें अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार व व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। उच्च अधिकारियों की कृपा से कार्यो में सफलता मिलेगी।
आज का दिन आपके लिए सुख और दुख दोनों लेकर आएगा, लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज अपने कुछ अधूरे कार्यो को आप किसी की सलाह व सूझबूझ से निपटा सकते हैं। कार्य व व्यवसाय के जिन क्षेत्रों में आप प्रयास कर रहे हैं, तो वह सफल होंगे। कई लोग मानसिक रूप से परेशान नजर आएंगे। प्रेम जीवन सुदृढ़ होगा। संतान आज अपनी आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेगी। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।