फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 29 June: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों की चिंताएं होंगी खत्म, मिलेंगे सुनहरे मौके

Wed, 29 Jun 2022 07:21 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 29 Jun 2022 07:21 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज यदि आपको आपका कोई मित्र कोई सूचना दे तो आपको उसे सुनकर तुरंत नहीं भागना है क्योंकि वह आपको परेशान करने के लिए भी कोई सूचना दे सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में किसी कार्य में विलंब होगा,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा,इसलिए आपको उसकी चिंता नहीं करनी है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी गिरावट चल रही थी,तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं और अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण उनके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें यह मौका आज मिल सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को यदि किसी से सलाह लेनी पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लेना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आज सुधार होगा। लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। यदि आपने किसी धन संबंधित योजनाओं में धन का निवेश किया था,तो वह भी आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसे कुछ समय स्थगित कर दे,नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 29 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उन्हें किसी नए प्रोजेक्ट का ऑफर आ सकता है और आपकी अपने करियर को लेकर चिंताएं थी वह समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां कुछ नया मोड़ ले सकती हैं। घर में यदि कोई वाद विवाद पनपे,तो आपको इसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी से आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है। यदि कोई पेट से संबंधित समस्या थी,तो वह फिर से उभरकर आएगी,इसलिए उनके खानपान पर नियंत्रण बनाए रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed