फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 February 2022 : इन पांच राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा शुभ, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा अच्छा लाभ

Fri, 25 Feb 2022 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Feb 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपको दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा, क्योंकि आज आप दोनों के बीच बातचीत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपनी सभी समस्याओं को मिलकर आसानी से हल कर पाएंगे, लेकिन छोटे व्यापारियों को धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह किसी गलत लेनदेन में फंस सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने उधर उच्च अधिकारियों की कृपा से पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना मिली सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने किसी प्रियजन से अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को भी साझा करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed