फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars And Saturn Combination: मकर राशि में मंगल और शनि की युति, इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Thu, 24 Feb 2022 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Know Which 4 Zodiac Signs May Get the Problem after Mars and Saturn Combination
वैदिक ज्योतिष के अनुसार पराक्रमी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mars And Saturn Combination: फरवरी का महीना कई ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी अहम है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस महीने पंचग्रही योग का संयोग भी बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पराक्रमी और ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। पृथ्वीपुत्र मंगल 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 7 अप्रैल तक गोचर करेंगे उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके मकर राशि में प्रवेश का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह इनकी उच्चराशि है। कई राशि वाले जातकों के लिए तो ये रूचक योग का निर्माण भी करेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के होते हैं।



मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन शनिदेव की राशि में होने जा रहा है जहां पहले से ही शनिदेव मौजूद हैं। मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और मंगल के बीच शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में शनि और मंगल एक ही राशि में होने पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते है कुछ राशियों पर प्रभाव...

Know Which 4 Zodiac Signs May Get the Problem after Mars and Saturn Combination
राशि
कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल और शनि की युति सातवें भाव में हो रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सातवां भाव दांपत्य जीवन और साझेदारी का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। ऐसे में आपको संभलकर चलना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में कार्य करते समय संभलकर कार्य करने की जरूरत होगी।
Know Which 4 Zodiac Signs May Get the Problem after Mars and Saturn Combination
राशि
सिंह राशि
आपके लिए शनि और मंगल का मकर राशि में एक साथ होना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कानून वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपको इसमें संभलकर रहना होगा नहीं तो नुकसान होने की संभावना ज्यादा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ वाद-विवाद की संभावना भी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार के सदस्यों को कोई गंभीर बीमारी से जूझना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know Which 4 Zodiac Signs May Get the Problem after Mars and Saturn Combination
राशि
कन्या राशि
आपकी राशि से शनि और मंगल की युति पांचवें भाव में होगा। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस के मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने से मन बहुत ही व्यथित रहेगा। संतान संबंधित समस्याओं भी आ सकती हैं।

 
विज्ञापन
Know Which 4 Zodiac Signs May Get the Problem after Mars and Saturn Combination
राशि
धनु राशि 
आपकी राशि से मंगल और शनि की युति तीसरे भाव में हो रही है। धन संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। व्यापार में नई डील से आपको नुकसान पहुंच सकता है ऐसे में आपको सचेत रहने की आवश्कता होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed