Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी पुराने काम के पूरा होने से अच्छा महसूस करेंगे और आपने यदि पहले कभी कोई बड़ा निवेश किया था, तो आज आपको उसका अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो आज वह चिंता समाप्त होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिला मित्र से सहयोग से अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी पिछली समस्या को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर कर सकते हैं। रोजगार के तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आज आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। एक साथ कई काम हाथ में आने से आप परेशान रहेंगे। आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद विवाद हो सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ शत्रु आज आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे आपको उनसे बचना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे उधार मांग सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकारी कार्यों में बिताएंगे और आप अपने धन को गरीबो की सेवा में लगाएंगे। यदि आपको आज किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। माता पिता के आशीर्वाद से आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आप आज किसी को बिना मांगे सलाह न दें। परिवार के सदस्य आज आपकी बातों का मान रखेंगे। संभव हो तो आज आप किसी को भी उधार न दें।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मनमुताबिक लाभ प्रदान करेगा। आज आप व्यापार में किसी बड़े सदस्य की मदद से अच्छा धन कमाने के किसी अवसर को नहीं छोड़ेंगे। आप आज अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। आपको आज मन मे किसी अहम की भावना को रखने से बचना होगा। पारिवारिक बिजनेस में चल रही समस्याओं को आज अपने भाइयों की मदद से सुलझाने में कामयाब रहेंगे।