फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (26 Sep-02 October) : यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 24 Sep 2022 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 24 Sep 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 Sep to 02 October 2022 know prediction of all zodiac signs
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने पद-प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिए जूझते नजर आएंगे। - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपने पद-प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिए जूझते नजर आएंगे। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षडयंत्र के साथ अपनों की अनदेखी भी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और आप अपने सूझ-बूझ से सभी परेशानियों पर पार पाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको आर्थिक समस्या से भी दोचार होना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए धन उधार लेना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का धन बाजार में अटक सकता है। रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध सुकून भरा रहने वाला है। इस दौरान मित्रों या परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सोचा हुआ काम समय पर पूरा होगा। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। 
उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 26 Sep to 02 October 2022 know prediction of all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष
वृष राशि के लोगों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। किसी बात को लेकर पैदा हुआ वैचारिक मतभेद लंबा खिंच सकता है। ऐसे में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बेहद सावधान रहें जो अक्सर आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश में लगे रहते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने प्रतियोगियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लेन-देन बेहद सावधानी से करें, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य की अधिकता रहेगा। ऐसे में किसी आवश्यक कार्य को टालने से बचें, अन्यथा बाद में आपको बड़ी परेशानी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मन मुताबिक सफलता न मिलने पर मन खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपको सचेत रहने के लिए कह रहा है। भावनाओं में आप कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपको अपयश या परेशानी का सामना करना पड़े। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें। गायत्री मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 26 Sep to 02 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को साथ लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ या मांगलिक कार्य के साथ होगी। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा। जो लोग लंबे से समय से अपने कारोबार को विस्तार देने की सोच रहे थे, उनकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। खास बात यह कि उन्हें इसमें स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन या वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आपसी सहमति से दूर हो जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। जो लोग लंबे समय से विदेश में करियर बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, उनके राह में आ रही बड़ी बाधा इस सप्ताह दूर हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे, संभव है कि ऐसा करने पर आपकी बात बन जाए। वहीं पहले से चल रहे प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और पीले चंदन अथवा तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।

Venus Transit 2022: 24 सितंबर को शुक्र ग्रह का कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

 

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 Sep to 02 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनको दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने पराक्रम और मित्रों  की मदद से से कठिन से कठिन चुनौती का सामना करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सीनियर की तरफ से शाबाशी मिल सकती है। लंबे समय से अटका तबादला या प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। आप जिस चीज में हाथ लगाएंगे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और प्रदोष व्रत रखें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 26 Sep to 02 October 2022 know prediction of all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति की बेरुखी के चलते मन खिन्न रहेगा। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको भावनाओं में बहकर या फिर अति आत्मविश्वास में आकर कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना  पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन थकान भरी रहेगी, जिसके चलते आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों को लेकर बहुत सचेत रहने की जरूरत बनी रहेगी। इस दौरान किसी आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं, जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ ऐसे व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं, जिनकी आपने कभी कल्पना भी न की हो। घर की मरम्मत आदि पर जेब से अधिक धन खर्च होने पर आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए गलतफहमियों से बचना होगा। किसी भी मतभेद को विवाद की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन सामान्य बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Shukra Gochar 2022: शुक्र करने जा रहे राशि परिवर्तन, नवरात्रि से पहले इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed