फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 24 October: मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों की मनेगी खुशियों भरी दिवाली, जानें अन्य राशि वालों का हाल

Mon, 24 Oct 2022 06:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
24 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आय व व्यय के लिए बजट बनाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आपने व्यापार में  किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपको कुछ भला बुरा बोल सकते हैं। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है और उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपने मित्रों के सहयोग से किसी समस्या का समाधान करने के लिए मिलेगा और आपकी योजनाओं में भी तेजी आएगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारियों से बातचीत करनी होगी, तभी आपका मामला सुलझेगा। आपको किसी व्यर्थ के काम की चिंता सता सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके शत्रु उनकी पद प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए  उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको बड़ों के सहयोग से  कोई अच्छी प्रॉपर्टी हाथ लग सकती है। सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग सावधान रहें व सीमित मात्रा में ही धन लगाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप भाईचारे को बल देंगे और पारिवारिक एकता और बढ़ेगी। यदि आप घर से बाहर किसी नए काम को करने जाए, तो अपने माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाए। आप दिनचर्या में बदलाव के कारण अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे और आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, लेकिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। यदि आप किसी से उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके करीबी किसी काम मे  आपका पूरा साथ देगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed