फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 24 February 2022 : मेष, वृषभ और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा जबकि धनु और कुंभ राशि वाले रहें सतर्क

Thu, 24 Feb 2022 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 24 Feb 2022 07:29 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।  - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आप बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे खतरे में डाल सकते हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, क्योंकि वह आपको गुमराह कर सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसलिए आज आपको उनकी बातों पर अमल करने से बचना होगा। आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, उसके लिए आपके सामने कई अफसर आएंगे, जिन्हें आपको पहचानकर अमल करना होगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपने सीनियर से चला मशवरा करना पड़ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर होने वाला है, क्योंकि आज उनको उनके किसी परिजन द्वारा कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा और जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान को सुरक्षित रखें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी माताजी को अक्समात कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने की भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और आप दूसरों का भला सोचेंगे और उनकी सेवा भी दिल से करेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ भी सोच सकते हैं, इसलिए आज आपको काम से मतलब रखना ही बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 24 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी नए बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह अवश्य करना होगा, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सोच समझ कर करना होगा व उसके चल-अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाना होगा, तभी धन का निवेश करें, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आज विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed