लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में परेशानियों के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अपने भाई बहन या दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। चाहत में साथी की भावनाओं को समझना बेहद जरूरी है और इनका मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप दोनों के बीच की समझदारी के कारण आपका प्यार भरा जीवन संगीतमय है। एक विजेता की तरह सोचे और सफलता की राह की तरफ बढ़ें बस तय कर लें कि आपकी मंजिल क्या हैं और कैसे वहां पहुंच सकते है। प्रेम और रोमांस के लिए सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए इस दौर का दिल खोल कर स्वागत करें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपकी ज़िंदगी में यात्राओं का योग बन रहा है जो धर्म संबंधित भी हो सकती है। पार्टनर से मिलने वाले सरप्राइज या खास अवसर के लिए तैयार हो जाएं। उन लोगों के साथ समय बिताएं जो आपके खास हैं बस माता या पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप किसी खास के लिए प्रेम भरी भावनाओं का अनुभव कर सकते है। आप दोनों अपने जीवन के हर अनुभव को शेयर करें और इससे आपका रिश्ता और भी निखरेगा। अपने दिल के करीबी के लिए कुछ भावुक भी महसूस कर सकते है।