फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 July 2021: गुरुवार को ये 4 राशिवाले हो जाएं सावधान, मुश्किल भरा रहेगा दिन

Thu, 22 Jul 2021 06:39 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 22 Jul 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। लंबे संघर्ष के बाद ही आपको परेशानी से राहत मिलेगी। आज आपको अकस्मात किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की महत्वाकांक्षा की पूर्ति करने के लिए प्रयास करेंगे। आज आपको अपने बढ़ते हुए कर्जा को रोकना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आप अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य की विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। आज आपको आपके व्यापार में अकस्मात लाभ मिलने से आप अपने पुराने कर्जे को उतारने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप राहत की सांस लेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज  अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती हैं, जिसके कारण उनके वेतन वृद्धि में आ रही बाधा के मार्ग खुलेंगे। प्रेम जीवन में आज कोई तनाव पनप सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपनी जीवनसाथी को मनाने की कोशिश अवश्य करें। संतान को आज अच्छे कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।




 

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको ऊर्जावान बनाएगा। आज आपको अपनी उर्जा को बनाए रखने के लिए अपने सभी प्रकार के कार्य को तेजी से करना होगा, इसके कारण आपको एनर्जी मिलेगी और आप अपने सभी कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके मित्र आपके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिनको परिवार की ओर से मंजूरी मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed