Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको परेशानी से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और किसी का कर्जा उतारने में सफल रहेंगे, जिस वजह से आप चैन की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देख प्रसन्न रहेंगे। आज व्यापार के सिलसिले में आपको किसी पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज यदि आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य हैं, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण घर परिवार का माहौल शुभ व मांगलिक रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके घर मे किसी खास अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें धन खर्च और काम दोनों बढ़ सकते है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें आप कुछ भविष्य की योजना पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कुछ परिजन आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर हैरान होंगे। आज आप अपनी मेहनत और लगन से यदि किसी परीक्षा में भाग लेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आपको अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखना लाभदायक रहेगा। यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी उत्तम रहेगा। आज यदि कोई आपकी तारीफ करें, तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप परोपकार कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आप व्यस्तता के कारण भी अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।