Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Astrology: मंगल-शुक्र से बन रहा राशि परिवर्तन राजयोग, इन 3 राशि के लोगों पर बरसेगा धन
Shani Transit 2023 : 30 साल बाद कुंभ में शनि, इन राशियों की खत्म होगी साढ़ेसाती और ढैय्या, इन पर होगी शुरू
Venus Transit 2022: 11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को सुख-सुविधा में होगा इजाफा
Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को बुद्धि विवेक से लेना होगा। व्यक्तिगत मामलों में आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप भावनात्मक मामलों में सकारात्मकता बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों को परीक्षा में जीत मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। उन्हें भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने घर परिवार में सुख सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपको दिए गए सुझावों पर भी अमल करेंगे। आपको विनम्रता व विवेक से काम लेना होगा। यदि किसी बात पर आपको क्रोध आए,तो भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। आपको आज जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आपको आज किसी आवश्यक जानकारी के मिलने पर तुरंत उसे किसी से शेयर नहीं करना है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके साथ छल कर सकता है,जिसे आपको अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके पहचानना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,लेकिन आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा। आपके किसी संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच विचार करना होगा। यदि आपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है,तो अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। घर में आज अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। जनकल्याण की भावना बनी रहेगी। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। कारोबार में तेजी आने से आप अच्छा लाभ आसानी से कमा पाएंगे। आज आप अपने संस्कारों पर पूरा जोर देंगे।