मेष राशि
Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृष राशि
इस सप्ताह लग्न में मंगल और उस पर सूर्य की दृष्टि होने से अहंकार बढ़ा हुआ रहेगा। इस सप्ताह आप किसी विवाद में पड़ सकते है। अपनी ऊर्जा को समझदारी से लगाए। इस समय अपनी पत्नी के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते है। इस सप्ताह आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कार्य स्थल पर आपको अपने सीनियर को खुश करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। गुरु के सहयोग से लाभ मिलने के योग बने हुए है। इस समय संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश से भी मुनाफा दिखाई दे रहा है। इस समय आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। केतु पर शनि की दृष्टि से कर्ज चुकाने में थोड़ी देरी हो सकती है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के कार्य सम्पन्न होने में थोड़ी देरी हो सकती है। मीडिया, पत्रकारिता, लेखन से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। इस समय मित्रों के साथ घूमने फिरने में समय बर्बाद हो सकता है। किसी महिला मित्र के साथ बाहर घूमने जा सकते है। सरकार से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। इस समय विदेश जाने की कोशिश कर रहे जातकों को सफलता हाथ लग सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और रोमांस करेंगे। कार्य स्थल पर आप अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे। अष्टम शनि के कारण साधना और तंत्र मंत्र में रूचि बढ़ सकती है। इस समय हड्डियों से जुडी कोई बीमारी है तो सावधान रहना होगा।
कर्क राशि
यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। भूमि,भवन और अग्नि के काम से जुड़े जातकों को इस सप्ताह लाभ होने वाला है। अगर निवेश के लिए कोई ज़मीन खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छा समय है। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और अपने पिता या गुरु की मदद से आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते है। इस सप्ताह शनि और गुरु के सहयोग से आप कोई धार्मिक आयोजन कर सकते है। इस समय आप अपने किसी मित्र के साथ प्रेम संबंध की शुरुआत कर सकते है। अगर आप महिला है तो आपको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी करते है तो इस समय आपको अपने सीनियर का पूरा सहयोग मिलने वाला है। हालांकि आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
सिंह राशि
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्य स्थल पर अच्छा सम्मान मिलने वाला है। इस समय आप टीम लीडर बनकर अपनी टीम को आगे ले जाने का काम करेंगे। इस समय आपकी काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं होगी जो लाभ देगी। इस सप्ताह आप संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहने वाले है। इसके अलावा आपको किसी को धन उधार नहीं देना है। अगर आप नौकरी बदलना चाहते है तो फिलहाल उस निर्णय को टाल दे। इस सप्ताह आप घर की साज सज्जा के लिए धन खर्च करेंगे। ये भी हो सकता है कि आप अपने परिवार के साथ पिकनिक पर चले जाए। भाग्य में राहु के गोचर के कारण आप अपने पिता की कुछ बातों से असहमत हो सकते है। जो जातक विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते है उन्हें अपने प्रयास में तेजी लानी होगी। इस सप्ताह भाई बहनों के सहयोग के कारण मन प्रसन्न रहेगा।