फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Uday: 21 नवंबर को शुक्र उदय के साथ बनेगा 'अष्टलक्ष्मी राजयोग' इन तीन राशि के लोगों को धनलाभ

Thu, 17 Nov 2022 11:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 17 Nov 2022 11:42 AM IST
विज्ञापन
Shukra Uday 2022 Venus Will Make Ashtlaxmi Rajyog These Zodiac Sign More Success in Business and Career News
शुक्र ग्रह 21 नवंबर को होंगे उदय - फोटो : Pixabay

Venus Uday: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी जातकों के जीवन पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन के साथ-साथ मार्गी, वक्री, उदय और अस्त होते रहते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पर पड़ता है। सुख और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 21 नवंबर को उदय होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि शुक्र ग्रह 30 सितंबर को अस्त हुए थे। यहां ग्रहों के अस्त होने का मतलब है कि जब कोई ग्रह सूर्य के करीब आ जाता है तब उस ग्रह का प्रभाव क्षीण हो जाता है इसे ही अस्त कहा जाता है। ग्रह के अस्त होने पर वह अपना शुभ प्रभाव नहीं दे पाता है। इसी कारण से अस्त होने पर उससे संबंधित सभी तरह के कार्य कुछ देर के लिए रूक जाते हैं। 21 नवंबर को शुक्र के उदय होने पर अष्टललक्ष्मी राजयोग बनेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में अष्टलक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियों पर इस अष्ट लक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव पड़ेगा।


 

Shukra Uday 2022 Venus Will Make Ashtlaxmi Rajyog These Zodiac Sign More Success in Business and Career News
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए अष्टलक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। यह राजयोग विशेष रूप से करियर और व्यापार में अच्छा लाभ देगा। ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र का उदय आपकी राशि में 10वें भाव में होने जा रहा है। कुंडली का दसवां भाव करियर और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को व्यापार से अच्छा मुनाफा और नई योजाना जल्द सफल होंगी। व्यापार में आपको कोई ऐसी डील मिल सकती है जिससे आपका व्यापार कई गुना बढ़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को भी नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

Shukra Uday 2022 Venus Will Make Ashtlaxmi Rajyog These Zodiac Sign More Success in Business and Career News
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए शु्क्र के उदय के साथ बना अष्टलक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और शानदार परिणाम दिलाने वाला साबित हो सकता है। शु्क्र का उदय आपकी ही राशि में होने से कई गुना लाभ के अवसर बढ़ जाएंगे। धन लाभ के कई अवसर आपके हाथ लगेंगे। सेहत में अच्छी सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी के लिए समय अच्छा रहेगा। वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। मान-सम्मान मिलेगा। किसी नई योजना पर आपका काम आगे बढ़ सकता है। शु्क्र ग्रह का गोचर और द्दष्टि आपकी कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है जिसके कारण वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Uday 2022 Venus Will Make Ashtlaxmi Rajyog These Zodiac Sign More Success in Business and Career News
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए अष्टलक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी राशि में शुक्र ग्रह का उदय नवम भाव में उदय होगा। कुंडली का 9वां भाव भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहलाता है। इस कारण से आपके रोजगार और व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप देश-विदेश की कई यात्राएं कर सकते हैं जिसमें आपको नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने के अच्छे संकेत हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed