फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 18 July: नौकरी और धन लाभ के नजरिए से इन पांच राशि वालों को मिल सकती कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 18 Jul 2022 06:44 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 18 Jul 2022 06:44 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए छोटी-मोटी टेंशन लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा,नहीं तो आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। आपको किसी नए निवेश को सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा। यदि पहले किसी ने आपसे कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपको वापस लौटा सकता है। आपको आपको छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको प्रोफेशनल मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,तभी आप किसी नुकसान को होने से बचा पाएंगे,लेकिन आपके कुछ पिछले किए गए निर्देशों से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह,जन्मदिन,नामकरण आदि जैसे किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीकों को लाना होगा,तभी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,यदि वे किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करके रखना होगा,तभी आप उसमें सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 18 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कोई डील लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,लेकिन जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें भी सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ विरोधी उनको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed