Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 16 October 2021: शनिवार के दिन इन पांच राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने किसी परिजन से विश्वासघात मिल सकता है, जिसके कारण आप निराश रहेंगे व अपने काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में कुछ अधूरी पड़ी हुई डीलों को फाइनल करने के लिए ध्यान लगाना होगा। अगर आपका कोई कानूनी संबंधित मामला चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहने वाला है। आज नौकरी कर रहे जातक अपने शत्रुओं पर विजय पाकर प्रसन्न होंगे, लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों की आज अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई अनबन हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह उनका कोई नुकसान भी करवा सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ घर गृहस्थी के उपयोग की खरीदारी करने जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढेंगे, क्योंकि आज आप जिस भी काम में हाथ डालेगे वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए आज उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में भी आज आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको कोई मानसिक तनाव है,तो आप उसे अपने भाई की सलाह से समाप्त कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे, जिनमें आप सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है, लेकिन आज अत्यधिक परिश्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान महसूस हो सकती है, जिसके कारण आपको सिर दर्द थकान, बुखार आदि जैसी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।