फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 October: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ और भाग्य का साथ मिलेगा

Thu, 13 Oct 2022 06:28 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Oct 2022 06:28 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ साथी आपकी मुश्किलें बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी पदोन्नति में भी बाधा डाल सकते हैं। आपको किसी डील को फाइनल करने में अपने मन में चल रही बातें किसी को बताने से बचना होगा,नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह अच्छा लाभ कमा पाएंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य एकजुट नजर आएंगे,लेकिन कोई परिजन आपके परिवार में खोट डालने की कोशिश कर सकता है। आपको किसी वृद्ध की सेवा करने का मौका मिले,तो अवश्य करें और किसी यात्रा पर जाने से पहले माता-पिता से सलाह लेकर जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी अन्य विषय की पढ़ाई मे रुचि जाग सकती है,जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिलेगा,लेकिन फिर भी किसी से आपको गलत बोलने से बचना होगा व आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम के पूरे होने से अपने अंदर अहंकार नहीं लाना है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 October 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कला का प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,लेकिन किसी कानूनी मामले में आपको किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक लाभ की सूचना मिलती रहेगी,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। भाई के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी परिवार के सदस्यों द्वारा आपसी मेलजोल से समाप्त होगी। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की कोशिश में लगे रहेंगे। औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छा नाम व शोहरत कमाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed