Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है,जो आपके लिए खुशी का ठिकाना नहीं होगा। आप अपनी परंपराओं को पूरा ध्यान लगाकर निभाएंगे,लेकिन आपको कुछ अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी,तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर समझा कर पाएंगे।
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पारिवारिक रिश्तों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने घर में साज सज्जा व सजावट की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि कानून से संबंधित कोई कार्य है,तो उसमें आपको उनके नियमों को मानना होगा,नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आप दान पुण्य के कार्य में खर्चा अधिक करेंगे,लेकिन आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी होगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा,तभी आपकी कुछ योजनाएं पूरी हो पाएंगी और आप विद्यार्थी किसी परीक्षा के परिणामों के आने से प्रसन्न रहेंगे। आपको परिस्थितियों के अनुकूल ही बने रहना होगा। यदि आपको परिवार के किसी सदस्य को कठोरता पूर्वक बोलना पड़े,तो अवश्य बोले,लेकिन किसी काम को जल्दबाजी से कर कर खराब ना करें। आज आय कम रहेगी,लेकिन व्यय अधिक होने से आप परेशान तो रहेंगे।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि उनका कोई साथी उनको धोखा दे सकता है। आपको आज किसी व्यक्ति की बातों में आकर किसी निवेश को नहीं करना है। आप संतान के करियर को संवारने की पूरी कोशिश करेंगे। लेनदेन के मामले आज अधिक होंगे,लेकिन उसमें भी आप सोच समझकर किसी पर भरोसा करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहकर कार्य करना होगा व लापरवाही करने से बचें, नहीं तो उन्हें अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है।