Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 12 October 2021: मंगलवार को इन चार राशि वालों का होगा भाग्योदय, जानिए क्या कहते है आपके सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय आपके कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र आपके घर आ सकते हैं, जिनके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आप अपने व्यापार के लिए लंबे समय से जो भागदौड़ कर रहे थे, आज वह सफल होगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके हाथ एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिससे आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहेंगे, जिनका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आज यदि आप आय को ध्यान में रखकर व्यय नहीं करेंगे, तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
आज आपके पास कोई अहम काम नहीं होगा, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर रुख करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपकी यह संपत्ति आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यदि आज आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपको ऑफिस में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।