फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2021: आज से शनि चलेंगे सीधी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

Mon, 11 Oct 2021 07:32 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Oct 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन
saturn transit 2021 makar rashi mein shani margi 2021 impact on all rashi
शनि मार्गी 2021: शनि के मार्गी होने पर धनु, मकर और कुंभ राशि वालों की परेशानियां कम हो जाएंगी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शनिदेव 11 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इससे पहले ये 23 मई को दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर वक्री हुए थे। इनके वक्री मार्गी होने का पृथ्वी वासियों पर सीधा असर पड़ता है। वर्षपर्यंत शनि के मार्गी रहने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
saturn transit 2021 makar rashi mein shani margi 2021 impact on all rashi
राशि

मेष राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में मार्गी हुए शनिदेव आपके लिए शुभ परिणाम दायक सिद्ध होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। इस अवधि के मध्य केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह-गोचर अनुकूल है। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी सफलता के योग। नौकरी में पदोन्नति सम्मान की वृद्धि होगी।

saturn transit 2021 makar rashi mein shani margi 2021 impact on all rashi
राशि

वृषभ राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। यद्यपि कार्य मंद गति से चलेगा कुछ बाधाएं भी आएंगी लेकिन अंत में आप पूर्ण सफल रहेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2021 makar rashi mein shani margi 2021 impact on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि
राशि अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा यद्यपि, काफी कुछ आपकी कार्य प्रणाली पर निर्भर करेगा कि आप किस तरह की योजनाएं बनाते हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। प्रयास करें कि, कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। जितना संभव हो शनिदेव को प्रसन्न करते रहें और पीपल का वृक्ष लगाएं।

विज्ञापन
saturn transit 2021 makar rashi mein shani margi 2021 impact on all rashi
राशि

कर्क राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में मार्गी हुए शनिदेव का प्रभाव अच्छा ही कहा जाएगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते सहेज कर रखें। साझा व्यापार करने, किसी को अधिक धन उधार के रूप में देने और धोखाधड़ी से भी बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed