फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 12 August 2021: गुरुवार को इन 6 राशियों के कार्य होंगे सिद्ध, मिलेगी सफलता

Thu, 12 Aug 2021 07:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 12 Aug 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर के खानपान से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु भी आज आपको परेशान करने के लिए कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आज आप अपनी आंखें व कानूनों खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान करवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपको सुबह से ही शुभ समाचार सुनने को मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा भी बोले, तो आपको उसकी बातें सुनकर अपनी खुशी में मगन रहना होगा, नहीं तो आपको टेंशन हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के मुनाफे के रास्ते में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन किसी मित्र की मदद से वह सुलझ जाएगी और आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। यदि व्यापार के लिए किसी से कोई सुझाव लेने की सोच रहे हैं, तो वह सुझाव किसी अनुभवी व्यक्ति से मिले, तो अच्छा होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य मे व्यतीत होगा। आज आपने अपने जरूरी कार्यों में लापरवाही करने की कोशिश करेंगे, तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका आपके आस-पड़ोस में आज कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आप तत्पर रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 12 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, वह आज परिवार के सदस्यों की मदद से सुलझ जाएगा और आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसे किस्मत के भरोसे ना छोड़ें, तो वह उसमें अधिक परिश्रम करेंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed